फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhiri Mela 2022: सातवें दिन झिड़ी मेले में पहुंचे डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु

Mon, 14 Nov 2022 03:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उत्तर भारत के सबसे बड़ा झिड़ी मेला जारी है। रविवार को अवकाश के चलते सातवें दिन डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर बाबा जित्तो और बुआ कोड़ी के दरबार में हाजिरी लगा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
1 of 5
Jhiri Mela 2022 - फोटो : हरदीप ठाकुर
उत्तर भारत के सबसे बड़ा झिड़ी मेला जारी है। रविवार को अवकाश के चलते सातवें दिन डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर बाबा जित्तो और बुआ कोड़ी के दरबार में हाजिरी लगा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

2 of 5
Jhiri Mela 2022 - फोटो : हरदीप ठाकुर
मेले में भीड़ इतनी थी कि ऐसा लग रहा था की मानो पूरा जम्मू मेले में पहुंच गए हो। एक किलोमीटर तक का क्षेत्र लोगों से पटा था। झिड़ी मेले के सातवें दिन अब तक साढ़े सात लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। एसडीएम मढ़ राजीव खजूरिया ने बताया कि अगर मौसम साफ  रहा तो इस बार झिड़ी मेले में 12 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

3 of 5
Jhiri Mela 2022 - फोटो : हरदीप ठाकुर
रुमालो राम और उनकी टीम ने डोगरी गीतों ने किया लोगों का मनोरंजन

झिड़ी स्थित बाबा जित्तो और बुआ कोड़ी के दरबार में रविवार को दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कतार इतनी लंबी थी कि एक घंटे तक लोगों को बाबा जित्तो और बुआ कोड़ी के दर्शन करने को मिल रहे थे। इस बीच बाबा जित्तो और बुआ कोड़ी के जयघोषों से पूरा झिड़ी गूंज उठा।

4 of 5
Jhiri Mela 2022 - फोटो : संजय कुमार
सुबह से लेकर रात 11 बजे तक श्रद्धालुओं का झिड़ी आना जारी रहा। इस दौरान पूर्व सांसद शमशेर सिंह मन्हास और पूर्व मंत्री बाली भगत ने भी मंदिर में हाजिरी लगाई। शाम के समय जम्मू के प्रसिद्ध डोगरी कलाकार रुमालो राम और उनकी टीम ने कालेया कांबा वेए तेरे कने मे मरी जाना फौजिया जैसे डोगरी गीतों ने लोगों का मनोरंजन किया। इसके बाद वर्षा जमवाल, सरस भर्ती और सोनाली डोगरा के किन्ना सोना तेरा भवन बनाया, चंडी मां दे ढोल बजदा भजनों पर लोग झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jhiri Mela - फोटो : हरदीप ठाकुर
बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी नाचते गाते नजर आए। कई लोग इसे कैमरे में कैद करते हुए भी नजर आए। मेले में रात के समय ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। झूला लेने वालों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं। लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से मेले को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। पुलिस की ओर से रोजाना मेले में पांच छह नशा करके हुड़दंग मचाने वाले लोगों को पकड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें