फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश, जम्मू-श्रीनगर NH बंद, जानें मौसम का हाल

Mon, 14 Nov 2022 01:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

जम्मू शहर में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बूंदाबांदी जारी है। बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड का एहसास बढ़ गया है। उधर, रामबन में पहाड़ से पस्सियां गिरने के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद हो गया है।
विज्ञापन
1 of 5
Snowfall at Gulmarg - फोटो : साकिव नबी
जम्मू कश्मीर में सोमवार को मौसम बिगड़ा हुआ है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। तो वहीं, मैदानी इलाकों में रात से ही बारिश का क्रम जारी है। जम्मू शहर में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बूंदाबांदी जारी है। बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड का एहसास बढ़ गया है। उधर, रामबन में पहाड़ से पस्सियां गिरने के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद हो गया है। उधर, कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में भारी बारिश हो रही है। बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह हाईवे और मुगल रोड बंद हैं। गुलमर्ग, गुरेज, टनमर्ग, सोनमर्ग, सादना टॉप, राजदान, माच्छिल, में ताजा बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
मोंगरी से कलसौत में बारिश के चलते बस फंसी - फोटो : शेर सिंह
जम्मू संभाग के जिला सांबा, जिला राजोरी में बारिश का क्रम जारी है। बीच-बीच धूप और बादलों की लुका-छिपी भी हो रही है। उधमपुर में रात से रुक-रुक कर बारिश जारी है। इससे कई लिंक मार्ग बंद हो गए हैं। उधमपुर में मोंगरी से कलसौत में बारिश के चलते बस फंस गई, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

3 of 5
Snowfall at Mughal Road - फोटो : मुनीष शर्मा
पुंछ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का क्रम जारी है। पुंछ और राजोरी को दक्षिण कश्मरी के शोपियां से जोड़ने वाले मुगल रोड पर पोशाना चेक पोस्ट क्षेत्र में ताजा बर्फबारी हुई है। क्षेत्र में छह इंच तक बर्फ गिरी है।

4 of 5
Snowfall at Nathatop - फोटो : रोहित गुप्ता
जम्मू संभाग के पर्यटन स्थल नथाटॉप में अब तक करीब 1 फुट से ज्यादा बर्फबारी हुई है। क्षेत्र के आसपास की पहाड़ियां भी बर्फ की चादर में ढक गई हैं। पटनीटॉप समेत चिनैनी और अन्य इलाकों में तेज बारिश से लोगों को ठिठुरन का एहसास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Snowfall at Nathatop - फोटो : रोहित गुप्ता
गुलमर्ग में तापमान माइन आठ डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, जम्मू में 16.8 डिग्री, पहलगाम में दो, श्रीनगर में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, प्रदेश में मंगलवार तक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें