फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: झज्जर कोटली में मारे गए आतंकियों को लेकर बड़ा खुलासा, मोबाइल ने खोले सारे राज

Sat, 10 Nov 2018 03:10 AM IST
अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
terrorist attack - फोटो : अमर उजाला
झज्जर कोटली के पास मारे गए आतंकियों के साथी राजोरी पुंछ जिले की एलओसी पर भारतीय जवानों पर बैट हमला करने की साजिश रच रहे हैं। यहीं नहीं, जब झज्जर कोटली में आतंकी सुरक्षा घेरे में आ गए तो यह लोग पीओके में बैठे अपने साथियों से बात कर रहे थे। घुसपैठ करने के बाद भी इन लोगों को लगातार व्हाटसएप पर एक दूसरे के संपर्क में थे। 
विज्ञापन

2 of 5
इसी ट्रक में सवार थे आतंकी - फोटो : अमर उजाला
खुफिया एजेंसियों के पास इस मामले में कई जानकारियां हाथ लगी हैं। सूत्रों का कहना है कि मारे गए आतंकियों के पास मिले मोबाइल फोन में कुछ आतंकियों के नंबर सेव थे। इन नंबरों में से दो नंबरों की डिटेल निकाली गई। 
विज्ञापन

3 of 5
इसी ट्रक में सवार थे आतंकी
यह दोनों नंबर मोहम्मद अफजल और इमाम दीन नाम के आतंकियों के हैं, जो इस समय पीओके में बैठे हैं। इन दोनों के नाम उस ग्रुप में शामिल हैं, जो बैट हमला करने की फिराक में हैं। पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की कटुआ पोस्ट के पास एक सेवियां गांव है। इस गांव में एक मस्जिद है। इस मस्जिद में आतंकी अपनी प्लानिंग कर रहे हैं। 

4 of 5
आतंकी हमला
गांव सेवियां में इनकी मूवमेंट देखी जा रही है। 10 से 12 आतंकियों का दल बैठा हुआ है, जिसको पाकिस्तानी सेना पूरा सुपोर्ट कर रही है। इस ग्रुप में इन दोनों आतंकियों के अलावा राशिद नाम का आतंकी है, जो इस ग्रुप को लीड कर रहा है। यह लोग पुंछ जिले की एलओसी के पास भारतीय की अग्रिम चौकियों पर तैनात सैन्य जवानों पर बैट एक्शन करने की साजिश रच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुंछ में पहले भी बैट टीम दो बार बैट एक्शन कर चुका है। पाकिस्तान की इस बैट टीम में ज्यादा जैश ए मोहम्मद के आतंकी शामिल हैं। खुफिया एजेंसियों के पास पहुंचे इन इनपुट के बाद सैन्य जवानों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें