अम्मा का जन्नत की वादियों से गहरा रिश्ता था। एक समय जयललिता और एमजी रामचंद्रन के रिश्ते के बीच खटास आ गई थी, तब कश्मीर ने ही रिश्ते पर बीच जमी बर्फ पिघलाने में अहम भूमिका अदा की थी।
विज्ञापन
2 of 9
jayalalitha
- फोटो : File Photo
बतौर अभिनेत्री फिल्मों की शूटिंग के लिए वे कई बार कश्मीर आईं और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने के बाद भी जयललिता का कश्मीर से दिली रिश्ता कायम रहा। वे कश्मीर के नेताओं के संपर्क में रहीं और कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए कई बार आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
3 of 9
jayalalitha
- फोटो : File Photo
तत्कालीन प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को इस बाबत पत्र भी लिखा था। दो साल पहले श्रीनगर में बाढ़ के दौरान उन्होंने रियासत को 5 करोड़ की मदद दी। अम्मा के निधन से कश्मीर भी सदमे में है।
4 of 9
jayalalitha
- फोटो : File Photo
जयललिता के जीवन के बारे में लिखी गई किताब -जर्नी फ्राम मूवी स्टार टू पालिटिकल क्वीन- में भी एमजीआर और उनके बीच गहरे रिश्ते का जिक्र है।
विज्ञापन
5 of 9
21 Untold Facts about Jayalalithaa
जयललिता के पीआरओ रहे आनंदन ने इस संदर्भ में कहा था कि एमजीआर के कई करीबी जयललिता से ईर्ष्या का भाव रखते थे। जयललिता ने जब अपना घर चैन्नई के पोएस गार्डन में बनाया, तबतक एमजीआर से उनके रिश्ते में कुछ खटास आ चुकी थी। उनके नए घर के गृह प्रवेश के मौके पर फिल्म जगत की तमाम नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं लेकिन एमजीआर नहीं गए। दूसरे दिन ही जयललिता को फिल्म की शूटिंग के लिए कश्मीर आना था।
विज्ञापन
6 of 9
Tamil Nadu Chief Minister and AIADMK supremo J Jayalalithaa
- फोटो : PTI
कश्मीर के लिए जब वे हवाई जहाज पर सवार हुई तो पाया कि एमजीआर उनकी बगल की सीट पर हैं। तब जयललिता शिवाजी गणेशन के साथ दूसरी फिल्म में काम रही थी और एमजीआर अपनी फिल्म के लिए श्रीनगर आ रहे थे। दोनों फिल्मों का शूटिंग स्थल अलग-अलग था।
विज्ञापन
7 of 9
`27 अन्य मंत्रियों ने भी साथ में लिया शपथ
- फोटो : PTI
कश्मीर पहुंचने पर एमजीआर अपने साथ जयललिता को गुलमर्ग ले गए और बाद में उनकी फिल्म की शूटिंग के लिए श्रीनगर भेजा। इसी यात्रा ने रिश्ते की खटास को मिटाया था। एमजीआर की फिल्म में कश्मीर की खूबसूरती पर एक गीत भी है जो बहुत लोकप्रिय हुआ। मानसून सत्र में कश्मीर हिंसा पर राज्यसभा में बहस के दौरान एआईडीएमके के सांसद नवनीत कृष्णन ने उस गीत को गाकर भी सुनाया था।
8 of 9
J Jayalalithaa
- फोटो : PTI
पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहते हैं कि कश्मीर जयललिता के दिल में बसता था। वे कई बार कश्मीर आईं और कश्मीरियत को करीब से महसूस किया।
फारूक ने अमर उजाला से कहा कि वे अम्मा से चैन्नई में उनके घर पर राजीव गांधी के साथ मिले थे। तब उनके घर केले के पत्ते पर जीवन में पहली बार खाना खाया था। जयललिता कम बोलतीं थीं लेकिन जो भी बोलती थी वह बिना लाग लपेट के और स्पष्ट बोलती थीं।