श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को जिले भर में बढ़ी धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही शहर समेत जवाहरनगर के मंदिरों में भक्तों की तांता लगना शुरू हो गया था। दोपहर बाद भव्य झांकी निकाली गई।
विज्ञापन
2 of 5
rajuri
- फोटो : Amar Ujala
शहर के सनातन धर्म सभा से निकाली गई भव्य झांकी शहर के मुख्य बाजार से होते हुए वार्ड 10 से होते हुए पुराने बस अड्डे पर पहुंची। पुराने बस अड्डे पर प्रसाद ग्रहण के बाद झांकी वापिस एसडी मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
3 of 5
rajouri
- फोटो : Amar Ujala
जवाहरनगर से निकली विशाल झांकी पहले पांजा चौक पहुंची। पांजा चौक पर शहर के डन्नीधार क्षेत्र से निकली झांकी भी शमिल हुई। एमएलसी विबोध गुप्ता व व्यापार मंडल प्रधान मिंटा साहनी, बजरंग दल राज्य उपाध्यक्ष करण ठाकुर की अगुवाई में निकाली गई भव्य झांकी जवाहर नगर के मुख्य बाजार से होते हुए लोवर जवाहर नगर पहुंची। वहां लोवर जवाहर नगर से निकली झांकी भी शामिल हुई।
4 of 5
rajouri
- फोटो : Amar Ujala
झांकी के दौरान श्रीकृष्ण भगवान के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया। उदर जिले के बुद्धल, कोटरंका, कालाकोट, धर्मसाल तहसीलों में व अन्य क्षेत्रों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को बड़ी धूमधाम से मनाने के समाचार मिल रहे हैं।
जवाहरनगर में निकाली गई झांकी के दौरान मटकी फोड़ने के लिए होड़ देखने को मिली। युवाओं ने बड़े उत्साह से मटकी फोड़ी। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया।