फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: राधा संग नाचे कृष्ण, मंदिरों के शहर में जश्न, जन्माष्टमी के पर्व पर निकली शोभायात्रा

Fri, 23 Aug 2019 08:03 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
श्री कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर मंदिरों के शहर में श्री कृष्णा की लीलाओं पर केंद्रित भव्य शोभायात्रा निकाला गई। गीता भवन परेड से धार्मिक रीति रिवाज के साथ शोभायात्रा का आगाज हुआ जो शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए वापिस रघुनाथ मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में भगवान श्री कृष्ण के पवित्र रथ को भक्तों ने रस्सियों से खिंचे हुए शहर भर में घुमाया। पवित्र रथ में विराजमान श्री कृष्ण के दर्शन करने के लिए लंबी कतारें लगी। चारों ओर गोविंद बोलों हरी गोपाल बोलों के जयघोष गुंजे। 

 
विज्ञापन

2 of 8
श्री कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से श्री कृष्णा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शोभायात्रा का आयोजन किया था। हालांकि शोभायात्रा की शुरूआत गीता भवन परेड से हुआ लेकिन विधिवत आगाज रघुनाथ मंदिर से पूजा अर्चना के बाद हुआ। शोभायात्रा में तीस के करीब छोटी-बड़ी झांकियां थी। झांकियों में श्री कृष्ण लीलाओं को दिखाया गया था। 

 
विज्ञापन

3 of 8
श्री कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
झांकियों में नन्हें गोपाल और राधा रानी की जोड़ी आकर्षण का केंद्र थी। हाथों में बांसुरी, सुदर्शन चक्र और माथे पर सजा सुंदर मुकुट भगवान कृष्णा की सुंदरता को बयां कर रहा था। पवित्र रथ की अगवाई घोडे़ पर सवारी दल कर रहा था। श्री कृष्ण के पवित्र रथ की सजावट काफी आकर्षक थी। रथ को सुंदर फूलों से सजाया गया था। इसमें विभिन्न रंगों और किस्मों के फूलों थे। 

 

4 of 8
श्री कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
रथ के ऊपर श्री कृष्ण का सुदर्शन चक्र आकर्षण का केंद्र था। रथ के आसपास सेवक का तांता लगा हुआ था, हर कोई उसे छूकर आशीर्वाद लेने की होड़ में था। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पारंपरिक रीति रिवाज के साथ शोभायात्रा अपने नियमित मार्ग से होकर गई। परेड से इंदराचौक से होते हुए राघुनाथ मंदिर पहुंची शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान रघुनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की गई।

 
विज्ञापन

5 of 8
श्री कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
 पूजा के उपरांत शोभायात्रा वीर मार्ग, शहीदी चौक, कनक मंडी, जैन बाजार, चौक चबूतरा, पुरानी मंडी, राज तिलक रोड से होती हुई रघुनाथ मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान डीसी जम्मू सुषमा चौहान, एमएलसी विक्रम रंधावा, पूर्व विधायक राजेश गुप्ता और धर्मार्थ ट्रस्ट के लोग मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन

6 of 8
श्री कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : PTI
सुरक्षा के रहे कडे़ इंतजाम 
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। शोभायात्रा मार्ग पर पुलिस, सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के जवान मुस्तेदी से तैनात थे। सुरक्षा व्यवस्था को यकीनी बनने के लिए पुलिस ने कमर कस रखी थी। इस दौरान आईजीपी जम्मू मुकेश सिंह, एसएसपी जम्मू तेजेंद्र सिंह, डीसी जम्मू सुषमा चौहान ने शोभायात्रा में शामिल होकर सुरक्षा के साथ अन्य व्यवस्था को जाना है।  

 
विज्ञापन

7 of 8
श्री कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : PTI
कान्हा का बाल स्वरूप रहा आकर्षण का केंद्र 
शोभायात्रा में श्री कृष्ण का बाल स्वरूप सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। टोकरी में विराजमान नन्हें कान्हा उसके ऊपर नागों को छाता देखकर लोग उत्सुक हुए। कान्हा के इस बाल स्वरूप को हर कोई अपने मोबाइल में कैद करता दिखा। फूलों से सजी टोकरी में हास्तें खेले कान्हा ने सभी का ध्यान अपनी लीलाओं से आकर्षत किया। इसके साथ अन्य झांकियों में कृष्ण - राधा- सुदामा, हनुमान, जामवंत और अन्य दृश्य को दिखाया गया था। 

 
विज्ञापन

8 of 8
श्री कृष्ण जन्माष्टमी
बाजारों में हुई जमकर खरीदारी 
शहर में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। पूर्व को लेकर मंदिरों को विशेष फूलों और लाइटों से सजाया गया है। शहर के रघुनाथ मंदिर, इस्कान मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में की सजावट मन मोह रही है। आज लोग अपने घरों में कृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे। शुक्रवार में बाजार में जन्माष्टमी की जमकर खरीदारी की गई। लोगों ने श्री कृष्ण मूर्ति, वस्त्र और झूलों की खरीदारी की। इसके साथ ही पूजा पाठ की सामग्री को भी खरीदा गया। परेड स्थित दुकान में लोगों की भीड़ उमड़ी दिखी। दुकानदार का कहना था कि इसबार झूलों की सबसे अधिक खरीदारी हुई। उन्होंने कहा कि हमारे पास दो सौ लेकर तीन हजार के बीच तक के झूले उपलब्ध है। वहीं विभिन्न आकार और डिजाइन की कृष्ण की मूर्तियां की मौजूद है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जन्माष्टमी से जुड़े सामान की काफी खरीदारी हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें