जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार सुबह प्रदेश के कई पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। जिसके चलते प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। वहीं गुरुवार को भारी बारिश और बर्फबारी आफत बन गई थी। प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हुए विभिन्न हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। घाटी को जोड़ने वाले जम्मू-श्रीनगर हाईवे को पस्सियां गिरने के कारण बंद कर दिया गया। मुगल रोड पर यातायात एक दिन पहले ही बंद कर दिया गया था। दूसरी ओर श्रीनगर व जम्मू से दर्जनों उड़ानों को खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया। हवाई व सड़क परिवहन बंद होने से घाटी के देश के दूसरे हिस्सों से संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन
2 of 10
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
अरब सागर में उठे चक्रवात ‘महा’ के कारण बने पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव वीरवार को पूरे प्रदेश पर दिखाई दिया। बुधवार से विभिन्न हिस्सों में शुरू हुई बारिश वीरवार को भी जारी रही, तेज हवाओं से कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए हैं। मैदानी इलाकों में विशेष तौर पर धान की फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा है। घाटी के श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम समेत पूरी घाटी में कई फुट बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
3 of 10
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में वीरवार को सीजन का पहला हिमपात हुआ। जम्मू संभाग के किश्तवाड़, डोडा, रामबन, राजोरी, पुंछ और कठुआ जिले के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। इससे ठंड बढ़ गई है, मैदानी इलाकों में तेज हवाएं शीत लहर का अहसास चला रही हैं। जम्मू संभाग में वीरवार को दिनभर बारिश जारी रही। इससे तापमान में भारी गिरावट आई है। उधर,बारिश और धुंध के चलते कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा बंद रही। देर रात तक जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कई स्थानों पर मलबा गिरने का सिलसिला जारी था।
4 of 10
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
उधर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले की फारवर्ड पोस्ट पर हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना की 24 ग्रेनेडियर के दो स्थानीय पोर्टरों ने दम तोड़ दिया। इनकी पहचान मंजूर अहमद और इशहाक खान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
5 of 10
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में बिजली का खंभा गिरने से उसके नीचे दबने दबकर पीडीडी के इंस्पेक्टर मंजूर की मौत हो गई। वहीं, श्रीनगर के हबाक क्षेत्र में चिनार का पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आने से एक पैदल यात्री की मौत हो गई। उधमपुर के चिनैनी में हो रही बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक युवक बिट्टू राम (27) की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया। कुपवाड़ा में ही बर्फबारी के बीच एक सैन्य वाहन फिसल गया। इसमें दो जवानों की मौत हो गई।
विज्ञापन
6 of 10
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर से सभी उड़ानें रद्द, जम्मू से भी 14 उड़ानें करनी पड़ी रद्द, एक प्रभावित
एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के अनुसार, वीरवार को मौसम खराब होने के कारण श्रीनगर से सभी (33)उड़ानें रद कर दी गई हैं। वहीं जम्मू एयरपोर्ट से 14 उड़ानें रद कर दी गई हैं, जबकि तीन उड़ानें प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
7 of 10
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
घाटी में बिजली ढांचे को पहुंचा नुकसान
श्रीनगर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। यहां सैकड़ों पेड़ गिर गए हैं। सेब की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। घाटी के अधिकतर हिस्सों में सफेद चादर बिछी है। बर्फबारी और बारिश से बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा है। श्रीनगर समेत घाटी के कई हिस्सों में बिजली सप्लाई ठप पड़ी थी। गुरेज, मछिल, केरन और टंगधार में खराब मौसम से सड़क संपर्क कट गया है।
8 of 10
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
राजोरी के कुछ इलाकों में पहली बार नवंबर मे बर्फबारी
पीर पंजाल के इतिहाल में पहली बार राजोरी जिले के कस्बे में पहली बार नवंबर के पहले सप्ताह में ही बुद्धल, कोटरांक,दरहाल और थन्नामंडी कस्बे में भी बर्फबारी हुई। यहां आमतौर पर दिसंबर में हिमपात होता था।
9 of 10
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार, शुक्रवार को भी जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे पारे में गिरावट के साथ सर्दी बढ़ेगी।
श्रीनगर में 25 बर्फ हटाने की मशीनें लगाईं
श्रीनगर और आसपास के इलाकों से बर्फ हटाने के लिए 45 स्नो क्लीरेंस मशीन और पानी निकालने के लिए पंप लगाए गए हैं। कश्मीर में बर्फबारी से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।-शाहिद इकबाल चौधरी, उपायुक्त, श्रीनगर