आसमान साफ रहने और धूप निकलने के बाद भी जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। रविवार को लगातार चौथे दिन हाईवे बंद रहने से हजारों वाहन रास्ते में फंसे हैं। रामबन जिले के पंथयाल, रामसू, बैटरी चश्मा और मंकी मोड़ में भूस्खलन का मलबा हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
जम्मू-श्रीनगर हाईवे जाम
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पटनीटॉप, नत्थाटॉप, सनासर और कुद में हल्की बर्फबारी हुई। बारिश-बर्फबारी थमने के बावजूद पूरे प्रदेश में शीतलहर बढ़ गई है। यातायात विभाग के अधिकारियों के अनुसार जम्मू-श्रीनगर हाईवे से बर्फ तो हटा ली गई है लेकिन मलबा हटाया जा रहा है। इससे यातायात बहाली में देरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर और लद्दाख में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
3 of 5
जम्मू-श्रीनगर हाईवे जाम
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू में शनिवार की रात को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह इस सीजन के सबसे सर्द रात रही। उधर, बनिहाल में न्यूनतम तापमान -4.8 तक लुढ़क गया है। बटोत में न्यूनतम तापमान -2.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
4 of 5
जम्मू-श्रीनगर हाईवे जाम
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर संभाग के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -11.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पहलगाम में -5.4 और श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। लद्दाख के लेह जिले में न्यूनतम तापमान -13.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।