फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजा बर्फबारी, भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे फिर बंद, हजारों यात्री फंसे

Thu, 31 Jan 2019 05:09 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
snowfall
जम्मू कश्मीर में ताजा बर्फबारी एवं भूस्खलन के चलते गुरुवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिये बंद कर दिया गया। यह राजमार्ग कश्मीर को हर मौसम में देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र संपर्क मार्ग है।

 
विज्ञापन

2 of 5
snowfall
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बनिहाल-रामबन सेक्टर में ताजा बर्फबारी और सड़क पर फिसलन की स्थिति बन जाने तथा रामबन सेक्टर में भूस्खलन होने के कारण राजमार्ग को यातायात के लिये बंद कर दिया गया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
snowfall - फोटो : अमर उजाला
यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘राजमार्ग पर कोई वाहन न फंसे, इसकी वजह से यह कदम उठाया गया है।’’ यातायात पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘किसी भी वाहन को जम्मू होते हुए नगरोटा यातायात चौकी से कश्मीर घाटी जाने की इजाजत नहीं है।’’

 

4 of 5
snowfall
उन्होंने बताया कि बीआरओ के कर्मी बर्फबारी एवं भूस्खलन से जाम राजमार्ग को मशीन की मदद से साफ करने के काम में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह मौसम के आकलन और सड़क के हालात को देखने के बाद यातायात अधिकारियों ने राजमार्ग पर यातायात रोक दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
snowfall shimla
उन्होंने बताया कि कश्मीर के शोपियां जिले को जम्मू के पुंछ जिले से जोड़ने वाली मुगल सड़क बीते करीब एक पखवाड़े से बर्फबारी की वजह से लगातार बंद रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें