रामबन के विभिन्न हिस्सों में राजमार्ग पर पस्सियां गिरने और जवाहर टनल के बाहर बर्फबारी होने के बाद सोमवार शाम को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। राजमार्ग बंद होने पर रामबन व उधमपुर में हजारों की संख्या में वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही एक बार फिर से यात्री व चालक परेशानी में पड़ गए हैं। पुलिस का कहना है कि रामबन से राजमार्ग खुलने की सूचना मिलने के बाद ही उधमपुर से वाहनों को घाटी की तरफ भेजा जाएगा।