फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में एम्स को लेकर शुरु हुई आर-पार की जंग

विज्ञापन
1 of 5
आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) को जम्मू से घाटी में शिफ्ट किए जाने के विरोध में 27 मई बुधवार को समूचा जम्मू शहर बंद रहा।

विज्ञापन

जम्मू में एम्स को लेकर शुरु हुई आर-पार की जंग

2 of 5
बुधवार की सुबह हाईकोर्ट के बाहर से एक रैली निकाली गई जिसमें तमाम संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसके अलावा तमाम जिलों की बार एसोसिएशनों ने बंद को समर्थन दिया है।

विज्ञापन

जम्मू में एम्स को लेकर शुरु हुई आर-पार की जंग

3 of 5
बार की ओर से विभिन्न संगठनों को मिलाकर बनाई गई कोआर्डिनेशन कमेटी ने बंद का आह्वान किया है। आंदोलन को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए 71 सदस्यीय कोआर्डिनेशन कमेटी और 15 सदस्यीय सलाहकार कमेटी का गठन किया गया है।

जम्मू बंद को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस के विभिन्न विंगों के अलावा अर्द्धसैनिक बलों की भी मदद ली जा रही है।

जम्मू में एम्स को लेकर शुरु हुई आर-पार की जंग

4 of 5
एसएसपी उत्तम चंद ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि जेएंडके पुलिस के अलावा आर्म्ड पुलिस की 15-20 कंपनियां और सीआरपीएफ की दो कंपनियां तैनात की गईं हैं।

साथ ही जिला पुलिस लाइन में रिजर्व में रहने वाली पांच कंपनियों को भी सुरक्षा में उतारा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू में एम्स को लेकर शुरु हुई आर-पार की जंग

5 of 5
जम्मू बंद के कारण परीक्षाएं रद्द
बुधवार को जम्मू बंद के आह्वान को देखते हुए गवर्नमेंट कालेज फार वीमेन, परेड में 27 मई को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं हैं। कालेज की प्रिंसिपल के अनुसार अपरिहार्य कारणों से 27 मई को होने वाली परीक्षाएं रद्द की गई हैं और अब यह परीक्षाएं पांच जून को होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें