रियासी में सर्च ऑपरेशन
- फोटो : एजेंसी
जगह-जगह पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन, कई जगह बाजार बंद
आतंकी हमले के खिलाफ पूरे जम्मू संभाग में उबाल रहा। जगह-जगह धरना प्रदर्शन और पाकिस्तान के पुतले फूंके गए। हमले के विरोध में राजोरी के तरयाठ में सोमवार को बाजार बंद रहा। तरयाठ के स्थानीय दुकानदारों ने बाजार में धरना भी दिया। उधमपुर सहित रियासी, कटड़ा, किश्तवाड़, भद्रवाह, डोडा और रामनगर में प्रदर्शन हुए हैं। साथ ही लोगों ने रैलियां निकाल कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की है। शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसू को पूर्ण रूप से बंद रख कर विरोध जताया गया। इस दौरान शिवखोड़ी में घोडा, पिट्ठू व पालकी सेवा बंद रही।