फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाह निकली स्कूल में आतंकी घुसने की खबर

विज्ञापन
1 of 8
सुबह-सुबह पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर आए ही थे कि, स्कूल में आतंकियों के घुसने की खबर ने सभी को होश फाख्ता कर दिए।
विज्ञापन

अफवाह निकली स्कूल में आतंकी घुसने की खबर

2 of 8
आतंकियों के स्कूल में घुसने की खबर स्कूल प्रशासन ने अधिकारियों तक पहुंचाई। इस दौरान पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

अफवाह निकली स्कूल में आतंकी घुसने की खबर

3 of 8
स्कूल में टीचर्स ने सभी बच्चों को एक जगह एकत्र करना शुरू किया। डर इस बात का था कि किसी भी पल आतंकी गोलीबारी शुरू कर सकते हैं। खबर मिलते ही सेना का पूरा अमला मौके पर पहुंचा और स्कूल को चारों तरफ से घेर लिया।

अफवाह निकली स्कूल में आतंकी घुसने की खबर

4 of 8
पेरेंट्स भी अपने बच्चों को बचाने के लिए स्कूल की तरफ दौड़े-दौड़े आए। बच्चों को सही सलामत देखकर पेरेंट्स की जान में जान आई।
विज्ञापन

अफवाह निकली स्कूल में आतंकी घुसने की खबर

5 of 8
स्कूल के पास ही आर्मी कैंट होने के कारण हमले की आशंका और बढ़ गई थी क्योंकि पेशावर में आर्मी स्कूल पर हुए आतंकी हमले के बाद आतंकी चेतावनी दे चुके हैं कि जम्मू-कश्मीर में स्कूल पर हमला करके पेशावर हमले का बदला लिया जाएगा।
विज्ञापन

अफवाह निकली स्कूल में आतंकी घुसने की खबर

6 of 8
इस चेतावनी के कारण अफवाह को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

अफवाह निकली स्कूल में आतंकी घुसने की खबर

7 of 8
स्कूल खाली होने के बाद सेना और स्‍थानीय पुलिस ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कोई आतंकी या हथियार नहीं मिला। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि, आतंकी होने की अफवाह गलत पाई गई है, यह किसी की शरारत है।
विज्ञापन

अफवाह निकली स्कूल में आतंकी घुसने की खबर

8 of 8
स्कूल प्रशासन का कहना है कि, अफवाह फैलाने वाले का पता लगाकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बहरहाल गनीमत रही कि यह अफवाह गलत साबित हुई और सभी बच्चे सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें