फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Election: जम्मू लोकसभा सीट पर दिग्गजों ने भी किया मतदान, बोले- लोकतंत्र के महापर्व का जरूर बनें हिस्सा

Fri, 26 Apr 2024 01:31 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को हो रहे मतदान में दिग्गज नेताओं व अधिकारियों ने भी भागीदारी की। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनने की अपील भी की।
विज्ञापन
1 of 6
रमण भल्ला, जितेंद्र सिंह, जुगल किशोर शर्मा - फोटो : संवाद
जम्मू लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को हो रहे मतदान में दिग्गज नेताओं व अधिकारियों ने भी भागीदारी की। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनने की अपील भी की।
विज्ञापन

2 of 6
रमण भल्ला मतदान करने के बाद - फोटो : संवाद
जम्मू में कांग्रेस प्रत्याशी रमण भल्ला ने सपरिवार मतदान किया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा ने भी अपने परिवार के साथ वोट किया। दोनों नेताओं ने जीत का दावा किया।
विज्ञापन

3 of 6
जुगल किशोर मतदान करने के बाद - फोटो : एजेंसी
जम्मू सीट पर कुल 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों में से सबसे अधिक जनता किसे पसंद करती है, इसका खुलासा चार जून को होगा।

4 of 6
जम्मू लोकसभा चुनाव - फोटो : संवाद
वहीं, केंद्रीय मंत्री व उधमपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी मतदान किया है। उन्होंने भाजपा की जीत का दावा किया। इसके साथ ही उनके भाई और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्रि सिंह राणा ने वोट किया है।
विज्ञापन

5 of 6
रियासी के जिला उपायुक्त ने किया मतदान - फोटो : संवाद
रियासी में जिला उपायुक्त ने किया वोट

जम्मू लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हो गया है। रियासी में जिला उपायुक्त ने मतदान किया। रियासी में लड़कियों के राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में डीसी विशेष पाल महाजन, एडीसी कुलभूषण खजुरिया, एडीडीसी सुखदेव सिंह सम्ब्याल वोट डालने पहुंचे। इस दौरान सभी अधिकारियों लाइन में खड़े हो कर मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रियासी: भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री अजय नंदा ने अपने परिवार सहित किया वोट - फोटो : संवाद
जम्मू सीट पर 1780835 मतदाता डालेंगे वोट

इस संसदीय सीट पर 1780835 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 921095 पुरुष, 859712 महिला व 28 किन्नर मतदाता हैं। ये मतदाता 22 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इससे पहले उधमपुर सीट पर 19 अप्रैल को मतदान हुआ था और 68 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था।

शाम छह बजे तक जारी रहेगा मतदान

मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। हालांकि निर्धारित समय तक जो मतदाता बूथ के अंदर होंगे उन्हें हर हाल में मतदान कराने का मौका मिलेगा। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमान पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों के हाथ में हैं। आईबी से लेकर गांवों, शहरों तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें