फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather: प्रदेश में बारिश-बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, इन जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

Mon, 30 Jan 2023 07:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने खराब मौसम के बीच 24 घंटों के दौरान दस जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ जिले में सबसे ज्यादा खतरा बताया गया है।
विज्ञापन
1 of 6
Snowfall in Srinagar - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश और बर्फबारी से जनजीवन पटरी से उतर गया। बर्फबारी और कम रोशनी (लो विजिबिलिटी) की हवाई सेवा पर मार पड़ी है। प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बांदीपोरा, बारामूला, गांदरबल, कुपवाड़ा, कुलगाम, रामबन, डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

2 of 6
Snowfall in Kashmir - फोटो : बासित जरगर
वहीं, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा श्रीनगर से सोमवार को सभी 68 आने और जाने वाली उड़ानें रद्द रहीं, इसमें जम्मू आने वाली आठ उड़ानें शामिल हैं। खराब मौसम के चलते जम्मू एयरपोर्ट से सुबह 11 बजे के बाद उड़ानों का संचालन शुरू हो पाया। कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा और बैटरी सेवा बंद रही। धुंध के कारण भैरो घाटी से श्री माता वैष्णो देवी के भवन तक रोपवे सेवा भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

3 of 6
Snowfall in Kashmir - फोटो : बासित जरगर
रामबन और बनिहाल के बीच कई स्थानों पर पहाड़ से पत्थर गिरने, भूस्खलन और बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड बर्फबारी के कारण पहले से ही बंद चल रहा है।

4 of 6
Snowfall in Srinagar - फोटो : बासित जरगर
जिला स्तर पर दर्जनों संपर्क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गए हैं। पर्यटन स्थलों पर सफेद चादर बिछने से आगामी दिनों में बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

5 of 6
Snowfall in Srinagar - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने खराब मौसम के बीच 24 घंटों के दौरान दस जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ जिले में सबसे ज्यादा खतरा बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Snowfall in Srinagar - फोटो : बासित जरगर
बांदीपोरा, बारामुला, गांदरबल, कुपवाड़ा, कुलगाम और रामबन में 1500 से 2500 मीटर की ऊंचाई पर मध्यम जोखिम स्तर के साथ हिमस्खलन की संभावना है। अनंतनाग जिले में 'कम जोखिम स्तर' के साथ 1500 मीटर से ऊपर हिमस्खलन होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपील की गई कि हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें