जम्मू-श्रीनगर हाईवे ठप
- फोटो : संवाद
जम्मू-श्रीनगर हाईवे 12 घंटे के बाद आंशिक रूप से खुला
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 12 घंटे के बाद आंशिक रूप से फिर से शुरू कर दिया गया है। देवल पुल के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के चलते जम्मू-श्रीनगर को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-44 बंद हो गया था। इसके कारण 600 से अधिक वाहन फंस गए। जम्मू से चिनैनी, पटनीटॉप, डोडा, रामबन, गूल, बनिहाल को जाने पर मार्ग भी फिलहाल ठप हो गए थे। मार्ग की अपडेट जानने के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं-
जम्मू (0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732)
श्रीनगर (0194-2450022, 2485396, 18001807091)
रामबन (9419993745)