कश्मीर घाटी के जिला शोपियां में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है। तीनों आतंकी प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारे गए तीन स्थानीय आतंकवादियों में से दो की पहचान हो गई है। इनमें से एक शोपियां का लतीफ लोन है, जो कश्मीरी पंडित पुराण कृष्ण भट की हत्या में शामिल था।
एडीजीपी कश्मीर ने आगे बताया कि दूसरा आतंकी उमर नजीर है, जो अनंतनाग का रहने वाला था। आतंकी उमर नेपाली नागरिक तिल बहादुर थापा की हत्या में शामिल था। आतंकियों के पास से एक एके 47 रायफल और दो पिस्टल बरामद हुई हैं। वहीं, तीसरे आतंकी की पहचान की प्रक्रिया जारी है।