फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: घाटी से लेकर लद्दाख तक जवानों ने बर्फ के बीच किया योग, पुंछ एलओसी पर चौकसी के बीच योगाभ्यास

Wed, 21 Jun 2023 05:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
विज्ञापन
1 of 6
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबल योग करते हुए - फोटो : संवाद
पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर देश की सुरक्षा में तैनात सेना की पुंछ ब्रिगेड के जवानों और अधिकारियों ने योग दिवस के मौके पर हुए कार्यक्रमों में भाग लिया। पुंछ ब्रिगेड की तरफ से योग दिवस का मुख्य आयोजन सेना के प्रीतम पैविलियन में आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

2 of 6
पुंछ में योग करते जवान - फोटो : संवाद
भारत नियंत्रण रेखा पर शून्य रेखा के करीब भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जवानों एवं अधिकारियों ने एक साथ मिलकर योगाभ्यास करते हुए योग की विभिन्न क्रियाएं करते हुए करो योग-रहो निरोग का संदेश दिया। योग दिवस में भाग लेने वाले सेना के जवानों का कहना था कि हम यहां नियंत्रण रेखा पर विकट परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
पुंछ में योग करते जवान - फोटो : संवाद
ऐसे में कई बार मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसे दूर करने के लिए योग हमें काफी मदद करता है। योग के बल पर ही हम यहां हर परिस्थिति में अपने आप को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और सक्रिय बनाए रखते हैं।

4 of 6
कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में योग करते जवान - फोटो : संवाद
इसी की बदौलत देश की रक्षा में हम पूरी निष्ठा और लगन से काम कर पा रहे हैं । हमारा पूरे देशवासियों से आग्रह है कि वह भी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें ताकि वह भी हर परिस्थिति में अपने आप को स्वस्थ एवं में लोग रख सके। 
विज्ञापन

5 of 6
उधमपुर में आईटीबीपी का श्वान दल का सदस्य योग कार्यक्रम के दौरान - फोटो : ANI
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जम्मू कश्मीर में उत्साह के साथ मनाया गया। सैन्य मुख्यालयों और कैंपों में जवानों और अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। उधमपुर के प्राण कैंप में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के श्वान दल के एक कुत्ते ने योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। अर्धसैनिक बल के कर्मियों के बीच प्रशिक्षित कुत्ते ने योग के विभिन्न मुद्दाओं को दिखाया। इसका वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एलओसी पर बर्फ के बीच योग करते जवान - फोटो : संवाद
इसमें आईटीबीपी के श्वान दल (कैनाइन सदस्य) अपनी  पूंछ हिलाते हुए जमीन पर लुढ़कते हुए दिख रहा है। इसके अलावा बेहतर तरीके से विभिन्न आसनों को करते हुए भीड़ के साथ एक होने का प्रयास करते हुए दिखा। वह अपनी सहमति देते हुए कभी-कभी भौंकता भी  था। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के डिप्टी कमांडेंट गौरव शाह ने कहा कि श्वान सदस्य भी अन्य पुलिस कर्मियों की तरह तनाव में काम करते हैं। इसलिए वह भी इस योग सत्र में शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें