पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर देश की सुरक्षा में तैनात सेना की पुंछ ब्रिगेड के जवानों और अधिकारियों ने योग दिवस के मौके पर हुए कार्यक्रमों में भाग लिया। पुंछ ब्रिगेड की तरफ से योग दिवस का मुख्य आयोजन सेना के प्रीतम पैविलियन में आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया।