फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: हाईवे पर मिली बीस फीट लंबी गुफा, ऐसी आकृतियों को देख लोग हुए अचंभित

Wed, 24 Feb 2021 04:43 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू संभाग के चिनैनी में मिली गुफा - फोटो : अमर उजाला
जम्मू संभाग के उधमपुर जिले की चिनैनी तहसील से करीब दो किमी दूर जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर मादा पुल व जीरो प्वाइंट के बीच एक गुफा मिली है। यह गुफा करीब 20 फीट लंबी और करीब छह फीट ऊंची है। गुफा में कुछ आकृतियां भी बनी हुई हैं। गुफा के आसपास लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। गुफा के बारे में जानकारी मिलते ही दूर-दूर से लोग इसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं। लोग गुफा के अंदर भी जा रहे हैं और फोटो खींचने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। आकृतियों के पत्थर का रंग भी बाकी पत्थरों से अलग है। बताया जा रहा है कि इस गुफा के बारे में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानकारी दी गई।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू संभाग के चिनैनी में मिली गुफा - फोटो : अमर उजाला
यह गुफा कितनी पुरानी है। इसका पता अभी नहीं चला है। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्हें मंगलवार शाम को गुफा मिलने की जानकारी मिली है। इसके बाद वो देखने पहुंच गए।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू संभाग के चिनैनी में मिली गुफा - फोटो : अमर उजाला
वहीं चिनैनी-सुद्धमहादेव-डोडा सड़क का निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारी विवेक तिवारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि गुफा के बारे में जानकारी मिलने के बाद वह भी घटनास्थल पर पहुंचे। गुफा का जायजा लिया। 

4 of 5
जम्मू संभाग के चिनैनी में मिली गुफा - फोटो : अमर उजाला
बता दें की यह अद्भुत और इतनी लंबी गुफा हाईवे पर चिनैनी-नाशरी टनल के नीचे है। जिसे देखने के लिए लोगों का पहुंचना जारी है। वहीं गुफा में पत्थरों पर बनीं आकृतियों को लेकर लोगों में तरह-तरह की बातें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू संभाग के चिनैनी में मिली गुफा - फोटो : अमर उजाला
लोग कौतूहल का विषय बनी इस गुफा के अंदर काफी दूर तक जा चुके हैं। जहां सेल्फी लेने का सिलसिला भी जारी है। लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर भी इस गुफा के बारे में जानकारी साझा की जा रही है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आईबी से सटे गांवों के युवाओं के लिए नौकरी और उच्च शिक्षा पाना होगा आसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें