फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पारे में उछाल, अगले एक हफ्ते तक मौसम में नहीं होगा कोई बदलाव

Sun, 16 Feb 2020 11:59 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट ली - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहने से तापमान में उछाल आया है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 8-12 डिग्री ऊपर चला गया है। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड पर अभी भी यातायात बहाल नहीं हो पाया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने की सूरत में तापमान में बढ़ोतरी होगी।

 
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट ली - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को मौसम साफ रहा। इससे कश्मीर के सभी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री चढ़कर 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। जिससे शीतलहर जारी है।

 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट ली - फोटो : बासित जरगर
रात में चलने वाली बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। लेह और कारगिल में भी दिन के तापमान में उछाल आया है, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। जम्मू में दिन भर मौसम साफ रहा। मौसम साफ रहने से बाजारों में रौनक बढ़ी है।

 

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट ली - फोटो : बासित जरगर
जम्मू में दिन का तापमान सामान्यसे 2.5 डिग्री चढ़कर 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। बटोत में न्यूनतम तापमान 5.8, बनिहाल में 6.8 और कटड़ा में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम साफ रहने से तपिश बढ़ेगी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट ली - फोटो : बासित जरगर
स्थान   न्यूनतम तापमान
कारगिल  माइनस 13.2
लेह       माइनस  10.7
गुलमर्ग    माइनस   6.6
पहलगाम  माइनस   5.8
श्रीनगर               1.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें