फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के तापमान में सुधार, चिल्ले कलां खत्म, कारगिल, लेह में अभी भी शरीर जमा देने वाली ठंड

Sat, 01 Feb 2020 01:13 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
कारगिल और लेह में शरीर जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। कारगिल न्यूनतम तापमान माइनस 23.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ होने से तापमान में सुधार आया है, लेकिन जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों में दिन का तापमान अभी भी सामान्य से 2 से 5 डिग्री तक नीचे चल रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
जोजीला पास पर हुई बर्फबारी से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाले मुगल रोड के भी जल्द खुलने के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहेगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
जम्मू और आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन चढ़ने पर मौसम साफ हो गया। धूप खिलने के बावजूद दिन के तापमान में ठंडक कायम है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री गिरकर 16.3 और न्यूनतम सामान्य से 3.5 डिग्री गिरकर 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम साफ होने से बाजारों में रौनक बढ़ी है। 

 

4 of 6
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
संभाग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.7 डिग्री सेल्सियस के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा। बटोत में न्यूनतम तापमान माइनस 0.6, बनिहाल में 0.8 और कटड़ा में 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
मौसम साफ होने से कटड़ा में दिन में अधिकतर यात्री पैदल यात्रा को तवज्जो दे रहे हैं। कश्मीर के सभी जिलों में मौसम साफ रहा। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री गिरकर 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
स्थान      न्यूनतम तापमान
लेह           माइनस 14.9
गुलमर्ग      माइनस 12.0
पहलगाम   माइनस 11.8
काजीकुंड  माइनस 5.5
श्रीनगर      माइनस 3.9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें