फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों का नया नेटवर्क, छोटे काम बड़े दाम: जंगलों से पहाड़ों तक आतंकियों पर प्रहार, इस साल अब तक 25 ढेर

Thu, 19 Nov 2026 03:23 PM IST
Sharukh Khan अरुण कुमार, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन आतंकियों की मदद के लिए नया नेटवर्क बना रहे हैं। स्थानीय युवाओं को सीधे आतंकी गतिविधियों में शामिल करने के बजाय छोटे-छोटे काम दिए जा रहे हैं। इन कामों के बदले उन्हें मोटी रकम दी जा रही है। वहीं, सुरक्षाबलों ने इस साल अलग-अलग ऑपरेशनों में 25 आतंकियों को मार गिराया गया है। 
विज्ञापन
1 of 11
kulgam encounter - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने इस साल आतंकियों के खिलाफ कई मोर्चों पर एकसाथ कार्रवाई की। जंगलों, दुर्गम पहाड़ों और आबादी वाले इलाकों में चलाए गए अलग-अलग ऑपरेशनों में 18 नवंबर तक 25 आतंकियों को मार गिराया गया। 

साल की शुरुआत में जम्मू संभाग के कठुआ, उधमपुर और किश्तवाड़ में आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाए गए, जबकि बाद के महीनों में कश्मीर घाटी में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-ताइबा के बड़े कमांडरों को निशाना बनाया गया। ऑपरेशन त्राशी-आई, शेरुवाली, असधर और सोहन इनमें प्रमुख रहे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
Kulgam Encounter - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
साल की शुरुआत में जम्मू संभाग के कठुआ, उधमपुर और किश्तवाड़ के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में आतंकियों की गतिविधियां सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बनीं। घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ी रास्तों को ठिकाना बनाकर आतंकी सुरक्षाबलों से बचने की कोशिश की। 
 
विज्ञापन

3 of 11
कुलगाम जिले में जांच करते सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
कभी-कभी अपने बिल से बाहर आकर सुरक्षाबलों को चुनौती दी लेकिन इसके जवाब में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। 23 जनवरी को कठुआ के बिलावर में एक आतंकी मारा गया। चार फरवरी को किश्तवाड़ के छात्रू में ऑपरेशन त्राशी-आई के दौरान एक आतंकी ढेर हुआ। इसके बाद उधमपुर के बसंतगढ़ में जैश के शीर्ष कमांडर रुबनी उर्फ अबू माविया और जुबैर उर्फ निक्कू को मार गिराया गया।

 

4 of 11
कुलगाम जिले में जांच करते सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
22 फरवरी को ऑपरेशन त्राशी-आई के तहत छात्रू में तीन आतंकी मारे गए। इनमें जैश कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल था। सितंबर में उधमपुर के माजलता में ऑपरेशन सोहन के दौरान जैश के दो आतंकी सद्दाम और मुस्तफा ढेर हुए। वहीं, मार्च में राजोरी के नौशेरा और उड़ी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिशों को भी सुरक्षाबलों ने नाकाम किया।
विज्ञापन

5 of 11
कुलगाम जिले में जांच करते सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर में लश्कर और जैश के कमांडर किए ढेर

कश्मीर में साल के दूसरे हिस्से में बड़े आतंकी कमांडरों के खिलाफ अभियान तेज हुए। आठ जुलाई को शोपियां में लश्कर कमांडर जाकिर अहमद गणई मारा गया। चार सितंबर को ऑपरेशन असधर में बडगाम में आतंकी यासिर ढेर हुआ। इसके बाद युसमर्ग में भी एक आतंकी मारा गया। 

 
विज्ञापन

6 of 11
कुलगाम जिले में जांच करते सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
सितंबर के अंतिम दिनों में ऑपरेशन शेरुवाली के तहत लश्कर कमांडर मूसा उर्फ आसिफ फौजी को मार गिराया गया। नवंबर में कुलगाम में पहले उमर निसार डार और फिर 18 नवंबर को जांगलपोरा में लश्कर कमांडर मोहम्मद लतीफ भट को ढेर किया गया। इन अभियानों में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकानों के साथ उनके नेटवर्क और नेतृत्व को भी निशाना बनाया।
विज्ञापन

7 of 11
कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर

आतंकी मददगारों का नया नेटवर्क, छोटे कामों के लिए मोटी रकम

आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की मदद के लिए नया नेटवर्क तैयार कर रहे हैं। इसमें स्थानीय युवाओं को सीधे आतंकी गतिविधियों में शामिल करने के बजाय छोटे-छोटे काम सौंपे जा रहे हैं। सिम कार्ड उपलब्ध कराने, ठहरने की जगह तलाशने, आने-जाने और जरूरी सामान की व्यवस्था करने जैसे कामों के बदले उन्हें मोटी रकम का लालच दिया जा रहा है।

 

8 of 11
कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
सुरक्षा एजेंसियों के लिए इस बिखरे हुए नेटवर्क की पहचान करना चुनौती बन रहा है। इस नेटवर्क में हर व्यक्ति की भूमिका सीमित रखी जाती है। किसी को सिम कार्ड उपलब्ध कराने तो किसी को ठहरने की व्यवस्था या अन्य लॉजिस्टिक मदद पहुंचाने का काम दिया जाता है। कई बार इन लोगों को एक-दूसरे की गतिविधियों की जानकारी भी नहीं होती। किश्तवाड़, पुंछ-राजोरी और कश्मीर घाटी में ऐसे नेटवर्क की सक्रियता सामने आई है।

9 of 11
कुलगाम जिले में जांच करते सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर

सोशल मीडिया से युवाओं जाल में फंसाने की कोशिश

युवाओं को जाल में फंसाने के लिए सोशल मीडिया और मैसेजिंग एप का सहारा लिया जा रहा है। टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क कर उन्हें पैसों का लालच दिया जाता है। जम्मू, सांबा और कठुआ के सीमावर्ती इलाकों में हनीट्रैप के जरिए युवाओं को फंसाने के मामले भी सामने आए हैं। रक्षा विशेषज्ञ डॉ. विजय सागर धीमान का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियां ऐसे लोगों पर नजर रख रही हैं। पाकिस्तान हमेशा ऐसी साजिशें रचता रहा है। युवाओं को आर्थिक लालच देकर आतंकी नेटवर्क का हिस्सा बनाने की कोशिशों को गंभीरता से लेने की जरूरत है।

10 of 11
कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर

आतंकी लतीफ भट कैसे हुआ ढेर?

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की। लश्कर-ए-ताइबा (एलईटी) और उसके मुखौटा संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) का शीर्ष कमांडर और कश्मीर घाटी में सक्रिय अंतिम स्थानीय आतंकी मोहम्मद लतीफ भट उर्फ लतीफ बट उर्फ तौसीफ मुठभेड़ में मारा गया। लतीफ ने ठीक एक साल पहले 18 नवंबर 2025 को हथियार उठाकर आतंक के रास्ते पर कदम रखा था और ठीक एक साल बाद 18 नवंबर 2026 को उसकी आतंक की किताब हमेशा के लिए बंद हो गई।
विज्ञापन

11 of 11
कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
कुलगाम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनायत अली चौधरी ने इस ऑपरेशन को साल 2026 की अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी करार दिया है। इस सफल अभियान के साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने अपने बलिदान हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन की शहादत और सीआरपीएफ के जवानों पर हुए कायराना हमले का हिसाब भी चुकता कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें