फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरंगजेब की तरह देश के लिए मर मिटने को तैयार जम्मू-कश्मीर की बेटियां, पुलिस भर्ती में दिखाया दम

Mon, 20 Jan 2020 08:47 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर पुलिस महिला सिपाही भर्ती - फोटो : अमर उजाला
पुंछ जिले में देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीद औरंगजेब की तरह सिर्फ ही पुंछ की बेटियां भी देश सेवा के लिए मर मिटने को तैयार हैं। फिर कोई फर्क नहीं पड़ता कि दिन रात गोलों की गूंज उन्हें सुनाई देती हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस में महिला बटालियन की भर्ती के पहले दिन राजोरी और पुंछ से बड़ी संख्या में युवतियों ने पहुंचकर खाकी पहनने का दम दिखाया। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर पुलिस महिला सिपाही भर्ती - फोटो : अमर उजाला
पहले दिन इन दोनों जिलों की उम्मीदवारों के लिए भर्ती हुई। मंगलवार 21 जनवरी को डोडा जिले की उम्मीदवारों की भर्ती होगी। 22 जनवरी को किश्तवाड़ और रामबन, 23 को सांबा, 24 और 25 को उधमपुर रियासी, 27, 28, 29, 30, 31 को जम्मू और कठुआ जिलों के लिए भर्ती होगी। पहले दिन हुई भर्ती में महिला उम्मीदवारों ने दौड़ लगाई। डंड बैठकें और अन्य शारीरिक परीक्षण हुआ।

 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर पुलिस महिला सिपाही भर्ती - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीण इलाकों की लड़कियां कम नहीं
वह एक पिछले और ग्रामीण इलाके की रहने वाली है। वह चाहती है कि वह देश की सेवा करे। खासकर जम्मू कश्मीर जैसे आतंकवाद क्षेत्र में काम करना हमेशा ही एक चुनौती रहता है। लेकिन वह इन चुनौतियों का सामना करना चाहती हैं। इसलिए खाकी पहनकर आतंकवाद का सामना करना चाहती हैं।-रोजिया, पुंछ


 

4 of 5
जम्मू-कश्मीर पुलिस महिला सिपाही भर्ती - फोटो : अमर उजाला

औरंगजेब की तरह हम भी बनाएंगे नाम
हमारे इलाके का रहने वाला औरंगजेब देश की सेवा के लिए कुर्बान हो गया। वह भी अपने इलाके में नाम बनाना चाहती हैं। देश सेवा के लिए अगर जान भी देनी पड़ेगी तो पीछे नहीं हटेंगी।-सुगराअंजुमन, पुंछ


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर पुलिस महिला सिपाही भर्ती - फोटो : अमर उजाला

खाकी पहनने का शोक
बचपन से ही खाकी पहनने का शोक है। इसलिए काफी मेहनत कर रही हूं। अब जाकर मौका मिला है। कई दिनों से इसकी तैयारी में लगी थी। कोशिश यहीं है कि खाकी पहनने का सपना सच हो जाए। कई दिनों से इसी प्रयास में लगी हुई थी।-सफीना, राजोरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें