फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिले 1033 नए जवान, ली आतंक के सफाए की शपथ

Tue, 15 Oct 2019 12:28 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
1 of 10
जम्मू कश्मीर पुलिस पासिंग आउट परेड - फोटो : अनिल कुमार
सरदार पृथीनंदन सिंह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल कठुआ में बुधवार को अटेस्टेशन कम पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ। 26वें बेसिक ट्रेनिंग कोर्स के बाद 1033 प्रशिक्षुओं को पुलिस दल में शामिल किया गया। इस दौरान राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। 
विज्ञापन

2 of 10
जम्मू कश्मीर पुलिस पासिंग आउट परेड - फोटो : अनिल कुमार
दीक्षांत परेड ग्राउंड में पासिंग आउट परेड की सलामी लेते हुए मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षुओं और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इन्होंने जो सीखा है उसका अनुसरण आजीवन करेंगे। उन्हें गर्व है कि यह जवान देश की बहादुर पुलिस का हिस्सा बने और अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 10
जम्मू कश्मीर पुलिस पासिंग आउट परेड - फोटो : अनिल कुमार
इसस पहले राज्यपाल ने तिरंगा फहराने के उपरांत परेड का निरीक्षण किया। प्रशिक्षुओं ने अपने बल कौशल का भी प्रदर्शन किया। समारोह में जम्मू कश्मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह, आईजीपी जम्मू जोन मुकेश सिंह, एसपी पुलिस ट्रेनिंग स्कूल अरुण गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

 

4 of 10
जम्मू कश्मीर पुलिस पासिंग आउट परेड - फोटो : अनिल कुमार
राहुल शर्मा रहे आल राउंड बेस्ट
समारोह के दौरान विभिन्न फील्ड में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया। आल राउंड बेस्ट रहे राहुल शर्मा को आउट आफ टर्न प्रमोशन दिया गया। रेंज क्लासिफिकेशन में अव्वल रहे संदीप शर्मा को 7500 रुपये नकद, आउटडोर में आशीष को 7500 रुपये, इंडोर में सुशील कुमार, आल राउंड बेस्ट के दूसरे स्थान पर रहे सुशील कुमार को दस हजार, द्वितीय परेड कमांडर बिलाल अहमद को तीन हजार, परेड कमांडर को पांच हजार का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

 
विज्ञापन

5 of 10
जम्मू कश्मीर पुलिस पासिंग आउट परेड - फोटो : अनिल कुमार
अब पुलिसकर्मी सीधा राष्ट्रपति के अधीन
पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पुलिस कर्मी केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद सीधा राष्ट्रपति के अधीन आ गए हैं। वह राष्ट्रपति और भारत के संविधान के नुमाइंदे हैं। पुलिसकर्मी जब ड्यूटी पर तैनात हों तो उन्हें रेंक से डरने की जरूरत नहीं। उन्हें वहीं करना है जो सही है। 

 
विज्ञापन

6 of 10
जम्मू कश्मीर पुलिस पासिंग आउट परेड - फोटो : अनिल कुमार
मोबाइल से ज्यादा जरूरी थी लोगों की जिंदगी: राज्यपाल 
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि मोबइल फोन की सुविधा के मुकाबले कश्मीरियों की जिंदगियां बचाना जरूरी था। आतंकी गतिविधियों और दुष्प्रचार को रोकने के लिए मोबाइल फोन पर पाबंदी लगाई गई थी। उन्होंने मोबाइल इंटरनेट को जल्द बहाल करने की भी बात कही। 

 
विज्ञापन

7 of 10
जम्मू कश्मीर पुलिस पासिंग आउट परेड - फोटो : अनिल कुमार
मलिक सोमवार को सरदार पृथीनंदन सिंह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में पुलिस के 1033 प्रशिक्षुओं के 26वें बैच की पासिंग आउट परेड को संबोधित कर रहे थे। कहा, पुलिस बल और शहीद परिवारों को बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास जारी हैं। हाल ही में शहादत पर मिलने वाली राशि को बढ़ाया गया है। राज्यपाल ने कहा कि शहीद परिवारों के बच्चे निजी स्कूलों में शिक्षा हासिल करेंगे। खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। पुलिस महानिदेशक को इस बाबत निर्देश दिए गए हैं।

 

8 of 10
जम्मू कश्मीर पुलिस पासिंग आउट परेड - फोटो : अनिल कुमार
शहीदों के बच्चों का शिक्षा खर्च सरकार उठाएगी 
राज्यपाल ने कहा कि शहीद परिवारों के बच्चे निजी स्कूलों में शिक्षा हासिल करेंगे। उनकी शिक्षा का खर्च सरकार वहन करेगी। पुलिस महानिदेशक को इस बाबत निर्देश दिए गए हैं। सरकार चाहती है कि शहीदों के परिवारों के लिए हर संभव सहयोग दिया जा सके। 

 

9 of 10
जम्मू कश्मीर पुलिस पासिंग आउट परेड - फोटो : अनिल कुमार
पासिंग आउट परेड में इंसास की गोली लेकर पहुंचने से हड़कंप
सरदार पृथीनंदन सिंह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल कठुआ में राज्यपाल के दौरे के बीच जांच के दौरान एक व्यक्ति के बैग से इंसास राइफल की गोली मिलने से हड़कंप मच गया। गिरफ्तार व्यक्ति सेना में कार्यरत बताया जा रहा है और राजोरी का रहने वाला है। कठुआ में राज्यपाल ने सोमवार को पुलिस प्रशिक्षुओं के 26वें बैच की पासिंग आउट परेड की सलामी ली। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए गए थे। 

 
विज्ञापन

10 of 10
जम्मू कश्मीर पुलिस पासिंग आउट परेड - फोटो : अनिल कुमार
पुलिस ने बताया कि पासिंग आउट परेड के आयोजन स्थल पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के गेट पर जांच के दौरान एक व्यक्ति के बैग से गोली मिली है। इस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। यह व्यक्ति सेना में है और छुट्टी पर घर आने की बात कह रहा है। पूछताछ में उसने बताया है कि वह अपने साले की पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेने पहुंचा था। पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें