फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब घाटी में घनघनाने लगीं मोबाइल की घंटियां, तस्वीरों में देखिए लोगों का उत्साह

Mon, 14 Oct 2019 03:24 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
पोस्टपेड मोबाइल सेवा शुरू होते ही लोगों में दिखा उत्साह - फोटो : बासित जरगर
घाटी में आज यानी कि सोमवार(14 अक्तूबर) का दिन लोगों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। बीते कई दिनों से लोग आज दोपहर के 12 बजने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही फोन की घंटियां बजना शुरू हुईं लोग खुशी से झूम उठे। रिश्तेदारों, मित्रों व अन्य लोगों के फोन आना शुरू हुए। तो वहीं घाटी के लोग भी अपने परिचितों से बात करके हालचाल लेते नजर आए। एक अजब सा उत्साह सभी के चेहरे पर झलक रहा था।

आगे की स्लाइड में तस्वीरों में देखिए पोस्टपेड मोबाइल सेवा शुरू होते ही लोगों में कैसा उत्साह दिखा
विज्ञापन

2 of 5
पोस्टपेड मोबाइल सेवा शुरू होते ही लोगों में दिखा उत्साह - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में पोस्टपेड मोबाइल सेवा बहाल हो गई है। बता दें कि केंद्र द्वारा कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने के बाद मोबाइल सेवा पर प्रतिबंध लगा दिए गए थे। जिससे घाटी के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घाटी का व्यापारी वर्ग इससे काफी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
पोस्टपेड मोबाइल सेवा शुरू होते ही लोगों में दिखा उत्साह - फोटो : बासित जरगर
घाटी के लोगों का कहना है सरकार के इस कदम से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को राहत मिली है। बता दें कि केंद्र ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने की घोषणा के बाद 5 अगस्त से जम्मू-कश्मीर में मोबाइल सेवाओं पर रोक लगा दी थी।
 

4 of 5
पोस्टपेड मोबाइल सेवा शुरू होते ही लोगों में दिखा उत्साह - फोटो : बासित जरगर
सरकार ने दावा किया है कि आठ-दस थानों को छोड़कर घाटी के 99 फीसदी इलाके में लोगों की आवाजाही पर किसी भी तरह की पाबंदी नहीं है। राज्य सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि जम्मू-कश्मीर में हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। समीक्षा के बाद ही चरणवार पाबंदियां हटाई जा रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पोस्टपेड मोबाइल सेवा शुरू होते ही लोगों में दिखा उत्साह - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा कि अब बिना किसी रुकावट के पर्यटक कश्मीर आ सकते हैं। मोबाइल सेवा बहाल होने से पर्यटकों के साथ-साथ आम लोगों को भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि कारोबारियों से लेकर उद्योगपतियों को आतंकियों और अलगाववादियों से डरने की जरूरत नहीं है। सभी अपने रूटीन कामकाज शुरू करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें