फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंपोर एनकाउंटर: सरेंडर के बाद आतंकी बोला-आतंकवाद बहकावा है, फरेब है, खून खराबा है...

Sat, 07 Nov 2020 09:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
1 of 9
security forces - फोटो : बासित जरगर
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर में करीब 20 घंटे चली मुठभेड़ में शुक्रवार को दो आतंकी ढेर कर दिए गए। इस दौरान तीसरे स्थानीय आतंकी ने आत्मसमर्पण कर दिया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए दो स्थानीय लोगों में से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दूसरे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 9
security forces - फोटो : बासित जरगर
दक्षिण कश्मीर के पंपोर इलाके में मुठभेड़ के दौरान आत्मसमर्पण करने वाले आतंकी ने युवाओं से आतंकवाद से दूर रहने की अपील की। कहा-मैं सब भाइयों से अपील करना चाहता हूं कि यह सब फंदा है...फरेब है...खून खराबा है... केवल बहकावा है... इसमें कुछ भी नहीं है’।
 
विज्ञापन

3 of 9
security forces - फोटो : बासित जरगर
आत्मसमर्पण करने वाले आतंकी की पहचान द्रंग्बल पंपोर के खावर सुल्तानमीर के तौर पर हुई है जो 1 सितंबर को आतंकवाद में शामिल हुआ था। आतंकी के आत्मसमर्पण का वीडियो शुक्रवार को सामने आया। इसमें सुरक्षा बल आतंकी को आत्मसमर्पण करने को कह रहे हैं। 
 

4 of 9
security forces - फोटो : बासित जरगर
वीडियो में एक जवान कहता है, ग्रेनेड या पिस्टल तो नहीं है...कपड़े उतार के बाहर आ जाओ। इसके बाद आत्मसमर्पण करने वाले आतंकी ने कहा, मैं शुक्रगुजार हूं, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना का, जिन्होंने मुझे जिंदगी जीने का एक और मौका दिया। बिना कोई नुकसान पहुंचाए बाहर निकाला, मेरे साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया। 
 
विज्ञापन

5 of 9
security forces - फोटो : बासित जरगर
शुक्रवार को पंपोर में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया और तीसरे का आत्मसमर्पण कराने में कामयाबी हासिल की। इस वर्ष अब तक मुठभेड़ के दौरान 9 आतंकी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 9
security forces - फोटो : बासित जरगर
भटके युवा मुख्यधारा में लौट रहे हैं: आईजी
जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान आतंकियों के आत्मसमर्पण को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सुरक्षाबलों की कामयाबी है कि भटके हुए युवा मुख्यधारा में लौट रहे हैं।
 
विज्ञापन

7 of 9
security forces - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर पुलिस के साउथ कश्मीर रेंज (एसकेआर) के डीआईजी अतुल गोयल ने कहा कि ऑपरेशन की शुरुआत में आतंकियों ने ग्रेनेड फेंके और गोलियां चलाईं, लेकिन वहां स्थानीय लोगों की मौजूदगी के चलते सुरक्षा बलों ने सयम बरता और पहले उन्हें रेसक्यू किया। 
 

8 of 9
security forces - फोटो : बासित जरगर
इसी का फायदा उठाते हुए आतंकियों ने अपनी पोजिशन बदल ली, इसलिए ऑपरेशन लंबा चला क्योंकि आतंकियों को ढूंढने में समय लगा। उन्होंने बताया कि हम आज भी राह से भटके युवाओं से वापसी की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण अच्छा संकेत है। वहीं आगामी चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए गए हैं। उन्हे यकीन है कि लोग अच्छी तादाद में मतदान में हिस्सा लेंगे।
 
विज्ञापन

9 of 9
security forces - फोटो : बासित जरगर
मुठभेड़ के दौरान अब तक नौ आतंकी कर चुके समर्पण
आईजी विजय कुमार ने बताया कि इस साल मुठभेड़ के दौरान अब तक नौ आतंकी समर्पण कर चुके हैं। यह सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता है। कहा कि यह अच्छा संकेत है कि हिंसा का रास्ता छोड़ दिग्भ्रमित युवा मुख्यधारा में लौट रहे हैं। मुठभेड़ के दौरान भी आतंकी समर्पण करने के लिए आगे आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें