फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliamentary Delegation in Kashmir: घाटी पहुंचा संसदीय दल, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हितधारकों से फीडबैक लेंगे सांसद

Wed, 20 Jan 2021 06:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
Parliamentary Delegation - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में पर्यटन व संस्कृति को बढ़ावा देने और जम्मू-श्रीनगर हाईवे व अन्य सड़कों की स्थिति की पड़ताल करने के लिए 31 सदस्यीय संसदीय दल बुधवार को घाटी पहुंचा। दल औपचारिक रूप से 21 से 23 जनवरी तक श्रीनगर में रहेगा। इस दौरान पर्यटन कारोबार से जुड़े विभिन्न हितधारकों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनसे अनुभव लेने के साथ ही सुझाव भी लेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Parliamentary Delegation - फोटो : बासित जरगर
दल का नेतृत्व दक्षिण भारत से सांसद वेंकटेश करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष की ओर से गठित दल में विभिन्न पार्टियों के सांसद रहेंगे। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर सीट से सांसद एवं पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी टीम के साथ रहेंगे। होटल ताज में 21 जनवरी को सुबह 11 बजे दल की पहली बैठक प्रस्तावित है। पर्यटन विभाग के सचिव सरमद हफीज ने बताया कि पर्यटन विभाग के अधिकारियों, पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर दल उनसे पर्यटन क्षेत्र में आ रही परेशानियों की जानकारी हासिल करेगा।
विज्ञापन

3 of 5
Parliamentary Delegation - फोटो : बासित जरगर
इसके साथ ही पर्यटन, ट्रैवल, हास्पिटलिटी तथा रोड सेक्टर से जुड़े हितधारकों के साथ अलग-अलग बैठकें करेगा। एनएचएआई के अधिकारियों के साथ भी बैठक होगी, जिसमें राष्ट्र निर्माण में हाईवे की भूमिका पर चर्चा होगी। सांसदों का दल जम्मू-कश्मीर में सड़क, वायु तथा रेल कनेक्टिविटी की भी समीक्षा करेगा। 

4 of 5
Parliamentary Delegation - फोटो : बासित जरगर

पर्यटन स्थलों का दौरा करेगा दल
संसदीय दल गुलमर्ग समेत घाटी के कुछ पर्यटन स्थलों का भी दौरा कर सकता है। यहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ ही देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को और बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के विकल्प पर भी विचार करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Parliamentary Delegation - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के मुद्दे पर संसदीय दल विचार करेगा। इसके साथ ही लोगों को बेहतर सड़क, वायु व रेल सुविधाएं मुहैया कराने पर सभी हितधारकों से राय लेगा। विभागीय अधिकारियों से बात कर पर्यटन क्षेत्र में आ रही परेशानियों की जानकारी भी हासिल करेगा। -डॉ. जितेंद्र सिंह, पीएमओ राज्यमंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें