फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K निकाय चुनाव: आतंकियों के खौफ का दिखा असर, कश्मीर घाटी में वोट देने मुंह ढक कर निकलीं महिलाएं

Mon, 08 Oct 2018 02:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
municipal election - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर घाटी में आतंक के साये में नगर निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान सोमवार को शुरू हुआ। प्रत्याशियों में न तो जोश दिखा और न ही मतदाताओं में उत्साह। कारण आतंकियों की धमकी तथा अलगाववादियों के बहिष्कार व बंद से चुनाव का रंग बिल्कुल फीका है। पहले चरण का मतदान शाम 4 बजे खत्म हुआ। इस दौरान अनंतनाग में 7.3 प्रतिशत, बड़गाम में 17 प्रतिशत, बांदीपुरा में 3.4 प्रतिशत, बारामुला में 5.1 प्रतिशत, कुपवाड़ा में 32.3 प्रतिशत, श्रीनगर में 6.2 प्रतिशत, लेह में 55.2 प्रतिशत, कारगिल में 78.2 प्रतिशत, जम्मू में 63.8 प्रतिशत, पुंछ में 73.1 प्रतिशत और राजौरी में 81 प्रतिशत मतदान हुआ है।

फोटो: बासित जरगर
विज्ञापन

2 of 5
municipal election - फोटो : बासित जरगर
आतंकियों की धमकी के चलते कई प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। कई ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर चुनाव से हटने की घोषणा की। कुछ ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी। चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों को सरकार की ओर से कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। इस चुनाव में महिला प्रत्याशियों की संख्या भी काफी अधिक है।
विज्ञापन

3 of 5
municipal election - फोटो : बासित जरगर
सबसे ज्यादा भीड़ श्रीनगर के बेमीना हमदानिया कॉलोनी में है, जहां महिलाएं और पुरुष भारी संख्या में वोट डालने पहुंचे हैं। ज्ञात हो कि चार चरणों में होने वाले निकाय चुनाव में 2990 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें जम्मू संभाग में 2137, कश्मीर में 787 व लद्दाख में 66 उम्मीदवार हैं। 3372 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। कुल 1697291 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

4 of 5
municipal election - फोटो : बासित जरगर
प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। बूथों पर सुरक्षा के साथ ही आसपास के इलाकों में भी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं ताकि मतदाताओं को धमकाया न जा सके। वह घर से निकलकर मतदान का प्रयोग निर्भीकता से कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
municipal election - फोटो : बासित जरगर
नेकां तथा पीडीपी के चुनाव बहिष्कार के चलते अब मुख्य मुकाबला कांग्रेस व भाजपा के बीच ही बताया जा रहा है। कई जगह निर्दलीय प्रत्याशी भी दम ठोकते नजर आ रहे हैं। अब देखना यह है कि आतंकी धमकी तथा बंद के बीच मतदान के लिए कितने लोग निकलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें