फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter: अलमारी के पीछे आतंकी अड्डा, सुरंगनुमा बंकर से रची साजिश, VIDEO देख सुरक्षा एजेंसियां भी हैरान

Mon, 08 Jul 2024 06:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला डिजिटल डेस्क, जम्मू कश्मीर

सार

कुलगाम में आतंकियों के गुप्त ठिकाने से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। वीडियो एक घर के भीतर का है। घर में बनी अलमारी के पीछे आतंकियों ने बंकर बना रखा था।
विज्ञापन
पीले घेरे में नजर आ रहा बंकर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के जिला कुलगाम में दो जगह चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने छह आतंकवादियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों के ठिकाने से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि एक घर में बनी अलमारी के भीतर आतंकियों ने गुप्त ठिकाना बना रखा था।

विज्ञापन


Trending Videos

पहली तस्वीर बंकर के बाहर की, दूसरी बंकर के अंदर की - फोटो : वीडियो ग्रैब
बाहर से इस ठिकाने को इस तरह से छिपाकर रखा था कि पता ही न चल पाए कि यहां कोई बंकर है भी या नहीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सकते में हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस और सुरक्षाबलों की जांच के बाद इस आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश हुआ है। 

कुलगाम मुठभेड़ पर दक्षिण कश्मीर के डीआईजी जावेद अहमद मट्टू ने कहा, '6 जुलाई को शुरू हुआ संयुक्त अभियान 7 जुलाई को समाप्त हुआ, 2 आतंकवादी मारे गए। उनमें से एक, आदिल, उसके खिलाफ कई FIR दर्ज थीं...दूसरी मुठभेड़ चिन्नीगाम इलाके में हुई...वहां 4 आतंकवादी मारे गए...इस मुठभेड़ के दौरान बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया...'
 

सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी
 कुलगाम में शनिवार को दो जगहों पर मुठभेड़ हुई, जो रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही। जिले के चिन्नीगाम फ्रिसल में सुरक्षाबलों ने चार और मुदरघम में दो दहशतगर्दों का सफाया किया। हालांकि इस ऑपरेशन के दौरान दो जवान भी बलिदान हुए। आतंकियों के पास से तीन एके -47 राइफल, एक पिस्तौल व गोला-बारूद बरामद किया गया है।

 

सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी
मारे गए दहशतगर्द हिजबुल मुजाहिदीन व लश्कर-ए-ताइबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट ( टीआरएफ ) से जुड़े हुए थे। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त यावर बशीर निवासी कैमोह, जाहिद अहमद डार निवासी यारीपोरा, तौहीद अहमद राथर निवासी, शकील अहमद वानी निवासी कुलगाम के रूप में हुई है। अन्य दो आतंकियों की भी पहचान की जा रही है। 

सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी
डीजीपी आरआर स्वैन ने कहा कि एक जगह मुठभेड़ खत्म हो चुकी है। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। तलाशी अभियान जारी है। मुठभेड़ स्थल से चार आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

पैरा कमांडो लांस नायक प्रदीप नैन और प्रवीण प्रभाकर - फोटो : संवाद
मुदरघम में हुई मुठभेड़ में पैरा कमांडो लांस नायक प्रदीप नैन और चिन्नीगाम में राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही प्रवीण प्रभाकर बलिदान हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें