फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में हुए बस हादसे की पहली तस्वीरें, एक पल में खत्म हो गईं 35 जिंदगियां

Mon, 01 Jul 2019 01:31 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
किश्तवाड़ हादसा - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। एक ओवर लोड मिनी बस खाई में गिर गई है। हादसे में करीब 35 लोगों की मौत की खबर है। जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

2 of 5
किश्तवाड़ हादसा - फोटो : अमर उजाला
दर्दनाक हादसा जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में हुआ है। सिरगवारी केशवन इलाके में एक मिनी बस गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि मिनी बस में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन

3 of 5
बचाव कार्य में जुटी सेना - फोटो : अमर उजाला
हादसे के तुरंत बाद से ही सेना व स्थानीय प्रशासन सक्रिय है। बचाव कार्य के लिए सेना का हेलीकाप्टर बुलाया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर जम्मू लाया जा रहा है। 

4 of 5
एयरलिफ्ट कर घायल को जम्मू ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
17 घायलों को जिला अस्पताल किश्तवाड़ में भर्ती कराया गया था। जिनमें से 14 लोगों को जम्मू के जीएमसी एयरलिफ्ट कार ले जाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किश्तवाड़ हादसा - फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह मिनी बस यात्रियों को लेकर केशवन से किश्तवाड़ की ओर जा रही थी। करीब पौने आठ बजे बस खाई में जा गिरी। इस हादसे का प्रमुख कारण ओवरलोडिंग और खराब सड़कों के हाल को ठहराया जा रहा है। इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर दुख जताया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें