जम्मू-कश्मीर सरकार ने सेब उत्पादकों को लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए शुक्रवार को सेब का समर्थन मूल्य घोषित कर दिया। यह घोषणा मार्केट इंटरवेंशन स्कीम (एमआईएस) के तहत की गई है।
विज्ञापन
2 of 5
कश्मीरी सेब
- फोटो : बासित जरगर
हार्टिकल्चर (बागवानी) विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, डिलेसियस सेब ए ग्रेड 52 रुपये, बी ग्रेड 36 व सी ग्रेड 15.75 रुपये प्रति किलो लिया जाएगा। यह कार्ड बोर्ड व घास की पैकेजिंग के साथ होगा।
विज्ञापन
3 of 5
कश्मीरी सेब
- फोटो : बासित जरगर
इसी प्रकार कार्डबोर्ड ट्रे की पैकिंग के साथ डिलेसियस सेब ग्रेड ए व बी क्रमश: 53 व 37 रुपये प्रति किलो मिलेगा। लकड़ी पैकिंग के साथ यह 54 व 38 रुपये प्रति किलो बिकेगा।
4 of 5
कश्मीरी सेब
- फोटो : बासित जरगर
अमेरिकन प्रजाति के सेब के ग्रेड ए, बी व सी की कीमत क्रमश: 48, 32 व 18 तथा महाराजी प्रजाति की 40, 25 व 19 रुपये (कार्ड बोर्ड व घास की पैकेजिंग के साथ) प्रति किलो निर्धारित किया गया है।
डिवीजनल कमिश्नर बशीर अहमद खान ने सोपोर फल मंडी का शुक्रवार को दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने एमआईएस स्कीम का फायदा उठाने की फल उत्पादकों से अपील की। इस योजना के तहत नेफेड की ओर से सेब की खरीदारी की जाएगी। ज्ञात हो कि इस योजना का शुभारंभ राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गुरुवार को किया था।