फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः जन्नत में जम्हूरियत की जीत का जश्न, भाजपा के इन प्रत्याशियों ने कश्मीर में खिलाया कमल

Tue, 22 Dec 2020 04:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
एजाज हुसैन - फोटो : बासित जरगर
भाजपा ने घाटी में तीसरी सीट पर जीत दर्ज की है। भाजपा के साथ ही अन्य दलों के जीते प्रत्याशियों के समर्थक जश्न मना रहे हैं। प्रदेश में जम्हूरियत की जीत का जश्न मनाया जा रहा है। घाटी से भाजपा प्रत्याशी एजाज हुसैन ने जीत दर्ज की है। साथ ही मुन्हा लतीफ पुलवामा जिले के काकपोरा से जीते हैं। तुलैल सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

2 of 5
एजाज हुसैन - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर से जीते भाजपा के एजाज हुसैन भारतीय जनता युवा मोर्चा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। घाटी के युवाओं में वह काफी लोकप्रिय है। पार्टी के कार्यों के साथ ही एजाज जनसेवा में भी जुटे रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जन्नत में जम्हूरियत की जीत का जश्न - फोटो : बासित जरगर
एजाज हुसैन की जीत की घोषणा होते ही उनके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। वहीं अन्य दलों के जीते प्रत्याशियों के समर्थकों में भी काफी उत्साह है।

4 of 5
जन्नत में जम्हूरियत की जीत का जश्न - फोटो : बासित जरगर
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 8 चरणों में हुए डीडीसी चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। सभी जिला मुख्यालयों में अपनी-अपनी 14 सीटों पर डाले गए वोटों की गिनती की जाएगी। मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था का तीन स्तरीय घेरा बना दिया गया है। यहां प्रदेश पुलिस, सुरक्षा बल और सेना के जवान हर पल की निगरानी करेंगे। संवेदनशील केंद्रों के बाहर क्विक एक्शन टीम को भी तैनात किया गया है। क्यूएटी किसी भी घटना से निपटने के लिए कारगर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जन्नत में जम्हूरियत की जीत का जश्न - फोटो : बासित जरगर
डीडीसी चुनावों के लिए भाजपा के प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भले ही लोगों को धमकी दी गई थी, लेकिन वे वोट डालने के लिए भारी संख्या में बाहर आए, यह लोकतंत्र की जीत है। प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि जमीनी स्तर पर पंचायत, बीडीसी और डीडीसी के चुनाव जम्मू-कश्मीर में होने चाहिए। ठाकुर ने कहा कि नतीजे आज सामने होंगे और मुझे पार्टी के अच्छे प्रदर्शन का भरोसा है। लोग जम्मू-कश्मीर में नए नेतृत्व का कार्यभार देखना चाहते हैं जो उनके निर्वाचन क्षेत्रों में मुद्दों को हल करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें