फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो अपनों ने ढहाया किला! अब्दुल्ला के गढ़ में गुपकार को मिली हार, गठबंधन हुआ सेंधमारी का शिकार

Tue, 09 Feb 2021 10:19 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला जम्मू, ग्राफिक्स
डीडीसी अध्यक्ष के चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस(नेकां) उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के विधानसभा क्षेत्र वाले बडगाम जिले में लड़ाई दिलचस्प रही। यहां पीएजीडी(गुपकार गठबंधन) के पास बहुमत था। नेकां के आठ, पीडीपी के एक, पीडीएफ के दो व पीपुल्स मूवमेंट के एक सदस्य थे। दो निर्दलीय भी जीतकर आए थे। चुनाव में क्रॉस वोटिंग के चलते नेकां प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
उमर अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
नेकां के सभी आठ वोट भी पार्टी प्रत्याशी को नहीं मिले। इसके साथ ही निर्दल प्रत्याशी ने पीएजीडी में सेंधमारी कर नेकां उम्मीदवार के बराबर सात मत हासिल कर लिए। पर्ची निकालने की सूरत में निर्दल के हाथ बाजी चली गई। 

 
विज्ञापन

3 of 5
उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और फारूक अब्दुल्ला - फोटो : twitter.com/OmarAbdullah
घाटी में गुपकार गठबंधन को अधिक सीटें मिलने के बाद भी अध्यक्ष बनाने में सेंधमारी झेलनी पड़ी है। अब तक पांच जिलों श्रीनगर, शोपियां, कुलगाम, कुपवाड़ा व बडगाम में हुए चुनाव में से मात्र एक जिले में ही अध्यक्ष बनाने में गुपकार गठबंधन सफल हो सका है। 

 

4 of 5
अल्ताफ बुखारी, उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला, फाइल
श्रीनगर व शोपियां में भी क्रॉस वोटिंग के चलते गुपकार गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा था। यहां अपनी पार्टी ने अपना अध्यक्ष जिता लिया। कुपवाड़ा में गुपकार गठबंधन से हाल ही में अलग हुए पीपुल्स कांफ्रेंस को जीत मिली। कुलगाम में गुपकार गठबंधन में शामिल सीपीआई (एम) अध्यक्ष बनाने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डीडीसी चुनाव - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
वहीं अनंतनाग में डीडीसी अध्यक्ष का चुनाव 11 फरवरी को होगा। यहां नेकां के छह, पीडीपी व कांग्रेस के तीन-तीन सदस्य हैं। दो निर्दल भी चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। इससे यहां पीएजीडी का दावा मजबूत माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें