सांबा में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस वे के निर्माण के दौरान कई स्थान इतिहास बन कर रह जाएंगे। इनमें जिले के देविका नदी पर बने 118 पिलर वाला पुल शामिल है। कभी इस पुल पर साठ के दशक में विजय आनंद के निर्देशित सुपर हिट फिल्म गाइड के गाने की शूटिंग अभिनेता देव आनंद ने की थी। यहां कौन है तेरा, मुसाफिर जाएगा कहां, दम ले ले घड़ी भर मुसाफिर जाएगा कहां। गीत फिल्माया गया था।