बकरीद के पर्व पर कश्मीर में लोगों ने नमाज अदा की। स्थानीय पुलिस के मुताबिक किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। अधिकारियों ने रविवार को कहा था कि लोग अपनी नजदीकी मस्जिद में नमाज अदा कर सकेंगे। फिर भी भीड़ को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा। जहां घाटी दुल्हन की तरह सजी दिख रही है वहीं लोगों में एक कसक बाकी नजर आ रही है। लोगों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार हम लोग खुल कर बकरीद नहीं मना पा रहे हैं। इस कारण है कश्मीर में लागू कई तरह की बंदिशें।
विज्ञापन
2 of 10
डीसी जम्मू सुषमा चौहान ने बकरीद पर लोगों को बांटी मिठाईयां
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक लोगों ने बकरीद के पर्व पर नमाज अदा की, साथ ही अलग-अलग कई मस्जिदों में मिठाई बांटी गई। अनुच्छेद 370 हटने के बाद लगे प्रतिबंधों से लोगों को थोड़ी छूट भी दी गई।
विज्ञापन
3 of 10
जिला प्रशासन जम्मू-कश्मीर में स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहा है। साथ ही लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए प्रयास कर रहा है।
4 of 10
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सरकार ने कश्मीर घाटी में पर्याप्त भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता की भी व्यवस्था की है। कुछ सामानों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 10
उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जम्मू-कश्मीर में शांति बनाए रखना और किसी भी हादसे को रोकना है।
विज्ञापन
6 of 10
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि कश्मीर के अनंतनाग, बारामुला, बडगाम, बांदीपोरा की सभी स्थानीय मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। इस दौरान कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई। जामिया मस्जिद बारामुला में लगभग 10,000 लोगों ने नमाज अदा की।
विज्ञापन
7 of 10
राजोरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हर त्योहार पर लोगों को सुविधा प्रदान करने की हमारी जिम्मेदारी है। पिछले 2 दिनों में हमने प्रतिबंधों में ढील दी ताकि लोग जश्न मना सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि आज कोई प्रतिबंध नहीं है।
8 of 10
हज यात्रा से लौटने वालों के लिए सुरक्षा इंतजाम
अधिकारियों का कहना है कि सऊदी अरब से हज यात्रा कर लौटने वालों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हज यात्री 18 अगस्त से स्वदेश लौटेंगे। सभी उपायुक्तों को हवाईअड्डे पर नोडल अफसर तैनात करने के लिए कहा गया है। एयरपोर्ट और हज हाउस में विशेष हेल्पलाइन डेस्क की स्थापना की गई है।
9 of 10
ये हैं अतिरिक्त इंतजाम
65 दिनों के लिए गेहूं
55 दिनों के लिए चावल
17 दिनों के लिए मांस
30 दिनों के लिए मुर्गियां
35 दिनों के लिए मिट्टी का तेल
30 दिनों के लिए एलपीजी सिलेंडर
28 दिनों के लिए डीजल-पेट्रोल
राज्यपाल ने दी मुबारकवाद
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बकरीद की मुबारकबाद देते हुए उनकी भलाई और समृद्धि की कामना की। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह त्योहार सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और मेलजोल को और अधिक मजबूत करेगा। साथ ही जम्मू-कश्मीर के उस गौरवशाली बहुलवादी संस्कृति को पुनर्जीवित करेगा जिसके लिए वह सदियों से जाना जाता है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना की।