फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरः आर्मी गुडविल स्कूल में लौटी रौनक, यहां बच्चों के सपनों को ऐसे नई परवाज देती है सेना

Mon, 01 Mar 2021 06:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
आर्मी गुडविल स्कूल - फोटो : भारतीय सेना
कोविड-19 के प्रकोप के कारण हुए लॉकडाउन के लगभग एक साल बाद कश्मीर के हाजीनार में आर्मी गुडविल स्कूल एक मार्च को खुला। जेएंडके शिक्षा विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार आर्मी स्कूल को अभी कक्षा-9 से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए खोला गया है। यूकेजी से आठवीं तक की कक्षाएं आठ मार्च से शुरू होंगी। हाल ही में घोषित मैट्रिक के रिजल्ट में आर्मी गुडविल स्कूल ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। साल भर बाद विद्यालय खुलने की खुशी छात्रों और शिक्षकों में समान रूप से देखने को मिली। कर्नाह घाटी के लोग भी स्कूल में सावधानियों के साथ नियमित कक्षाएं शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह सेना कश्मीर के बच्चों के सपनों को पूरा कर रही है...
 
विज्ञापन

2 of 5
Army Goodwill School - फोटो : भारतीय सेना
बता दें कि सेना के आर्मी गुडविल स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सरकार और सेना की ओर से शिक्षा के लिए हर जरूरी मदद दी जाती है। इन गुडविल स्कूलों में न सिर्फ शिक्षा बल्कि कला, साहित्य, खेल और हर उस हुनर की तालीम दी जाती है जिससे जम्मू-कश्मीर के बच्चों को भी अपने सपनों को पूरा करने की ताकत मिल सके। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Army Goodwill School - फोटो : भारतीय सेना
सेना के इन स्कूलों में बच्चों के लिए बड़ी कक्षाएं, खेल के मैदान, लाइब्रेरी समेत हर जरूरी सुविधा मौजूद है। इन स्कूलों को कश्मीर के लोगों ने दिल से स्वीकार किया है।

4 of 5
Army Goodwill School - फोटो : भारतीय सेना
ये स्कूल जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उन दूरस्थ इलाकों में संचालित हो रहे हैं जहां के बच्चों को शिक्षा के लिए कोई बुनियादी साधन नहीं मिले थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Army Goodwill School - फोटो : भारतीय सेना
इन स्कूलों के बच्चों ने पिछले कुछ सालों में कई राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन किया है। स्कूलों में समय-समय पर बच्चों के लिए करियर डेवलपमेंट से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें