फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुल गया श्रीनगर-लेह हाईवे, विषम परिस्थितियों में बीआरओ ने रचा ये कीर्तिमान, देखिए तस्वीरें

Sun, 28 Feb 2021 08:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
श्रीनगर-लेह हाईवे - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को रविवार को यातायात के लिए खोल दिया गया है। इसके साथ ही बीआरओ (बॉर्डर रोड ऑर्गनाईजेशन) के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। 30-40 फीट तक बर्फ जमा होने, हिमस्खलन के खतरे और खराब मौसम के बीच इस मार्ग को यातायात के योग्य बनाना बड़ी चुनौती होता है। इन चुनौतियों के बावजूद सीमा सड़क संगठन ने श्रीनगर-लेह राजमार्ग खोला। अक्सर इस रास्ते को मई के पहले सप्ताह खोला जाता है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
श्रीनगर-लेह हाईवे - फोटो : बासित जरगर
बता दें कि यह सड़क सामरिक दृष्टिकोण से बहुत महत्व रखती है। जोकि कश्मीर और लद्दाख के बीच एकमात्र मार्ग है। इसके साथ ही यह सड़क लद्दाख के लोगों के आर्थिक विकास और सुरक्षाबलों के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

3 of 5
श्रीनगर-लेह हाईवे - फोटो : बासित जरगर
रविवार को डीजीबीआर, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी द्वारा आधिकारिक घोषणा और मार्ग के यातायात के योग्य होने के बाद आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले वाहनों को शुरू में ज़ोजिला दर्रे से लेह-लद्दाख की ओर जाने की अनुमति दी गई। 

4 of 5
श्रीनगर-लेह हाईवे - फोटो : बासित जरगर
पहली बार इतनी कम अवधि में इस मार्ग को यातायात के लिए खोलने में बीआरओ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बीआरओ के प्रोजेक्ट बीकॉन और विजयक की समर्पित टीम के चलते ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीनगर-लेह हाईवे - फोटो : बासित जरगर
खराब मौसम के बावजूद बीआरओ के जवानों ने एक बार फिर दुनिया को दिखाया है कि वे विषम परिस्थितियों में सर्वश्रेष्ठ योद्धा हैं। इस ऑपरेशन में बीआरओ ने नवीनतम उपकरणों का उपयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें