फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी से लोग परेशान, सड़क से लेकर पहाड़ तक सबकुछ हुआ सफेद

Mon, 20 Jan 2020 05:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में बर्फबारी का कहर जारी है। भारी बर्फबारी के बाद बर्फीली हवाएं चलने से लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं पीने के पानी की किल्लत से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। डल झील सहित अन्य जलाशयों का पानी जम रहा है। वहीं रोजमर्रा की चीजों के लिए भी लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बात करें पर्यटन की तो इससे जुड़े लोग काफी उत्साहित भी हैं, क्योंकि बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर के सभी इलाके भारी बर्फबारी की चपेट में हैं।
विज्ञापन

3 of 10
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
सड़क से लेकर पहाड़ों तक बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है।

4 of 10
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
वहीं कठुआ जिले में मौसम की आंख मिचौनी का खेल जारी है। कभी धूप, कभी बादल तो कभी कोहरे से पटे मैदानी इलाकों में जहां मौसम को समझ पाना मुश्किल हो रहा है वहीं पहाड़ों पर भी पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

5 of 10
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
बनी और मल्हार के पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला रुक-रुक कर लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। इससे पहले दोपहर तक पहाड़ों पर मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

6 of 10
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
डुग्गन और मल्हार में कई जगहों पर आधे फुट तक बर्फबारी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

7 of 10
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, जिसके बाद बिलावर कस्बे से लेकर देवल तक भारी ओलावृष्टि ने भी सामान्य जनजीवन को भी प्रभावित किया है।

8 of 10
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
कई इलाकों में बिजली सेवा भी प्रभावित हो गई। कठुअ और हीरानगर के इलाकों में बारिश की फुहारों और तेज हवाओं ने सर्दी में इजाफा किया है।

9 of 10
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान कठुआ में 16.6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्स्यिस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

10 of 10
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
वहीं बनी सब डिवीजन के डुग्गन इलाके में दिन का अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेलस्यिस तक दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें