फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: 18 से 45 आयु वर्ग के लिए 28 से कोविड वैक्सीन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

Sat, 24 Apr 2021 10:28 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

18-45 आयु वर्ग में 65 लाख आबादी को कवर करने का लक्ष्य। अब तक प्रदेश में 1905653 लोगों को कोवीड वैक्सीन दी जा चुकी है।
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
जम्मू कश्मीर में 1 मई से 18 से 45 आयु वर्ग के बीच कोविड वैक्सीन अभियान में 65 लाख आबादी को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए केंद्र सरकार के दिशानिर्देश के मुताबिक 28 अप्रैल से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें सरकारी और निजी चिकित्साकेंद्रों पर लाभार्थियों को वैक्सीन दी जाएगी। निजी चिकित्सा केंद्रों पर वैक्सीन के लिए अभी दरों को निर्धारित करने पर फैसला नहीं लिया गयाहै। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू ने बताया कि केंद्र के मुताबिक 28 अप्रैल से पंजीकरण होगा। इसके लिए जम्मू कश्मीर में तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
इस बीच शुक्रवार को मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रहमण्यम से विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की टीकाकरण और कोविड चिकित्सा देखभाल प्रबंधन की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने जोर दिया कि संक्रमित मामलों पर नियंत्रण के लिए कोविड परीक्षण, टीकाकरण और उपयुक्त कोविड व्यवहार पर जोर दिया जाए।
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
जिला प्रशासन चिन्हित लक्ष्य समूहों में परीक्षणपर जोर दें। बताया गया कि सक्रिय मामलों में 20-30 फीसदी ऐसे यात्री हैं जो प्रवेश बिंदु पर ही परीक्षण में पकड़े जा रहे हैं। मुख्यसचिव ने लोगों से टीकाकरण अभियान में बढ़चढ़कर शामिल होने के लिए कहा।उन्होंने कहा कि 36आक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं।

4 of 5
कोरोना का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
66860 लोगों को कोविड वैक्सीन
जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को 66860 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई। इसमें जम्मू संभाग में 28338 और कश्मीर संभाग में 38522 लोगों को वैक्सीन दी गई। अब तक प्रदेश में 1905653 लोगों को कोवीड वैक्सीन दी जा चुकी है, जिसमें जम्मू संभाग से 980681 और कश्मीर संभाग से 924972 लोगों को वैक्सीन दी गई है।प्रदेश में अब तक जिला जम्मू में सर्वाधिक लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
corona vaccine - फोटो : सोशल मीडिया

जिला जम्मू में शुक्रवार को 137 हेल्थ केयर वर्कर्स, 824 फ्रंटलाइन वर्कर्स और 10992 सिटीजन (45 आयु वर्ग के ऊपर) के लोगों को वैक्सीन दी गई। अब तक जिला जम्मू में 30834 हेल्थ केयर वर्कर्स, 72136 फ्रंट लाइन वर्कर्स और 284785 सिटीजन को वैक्सीन दी गई है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : कोरोना काल में 50 कनाल भूमि में तैयार कर दिया बॉटनिकल गार्डन
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें