जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह का कहना है कि संक्रमण का प्रसार अधिकतर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से हो रहा है। ऐसे सामाजिक भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें और गैर जरूरी सफर से परहेज करें। कोविड वायरस की वजह से रेस्पिरेटरी ट्रैक में हल्का इंफेक्शन हो जाता है जो कॉमन कोल्ड या सर्दी जुकाम में देखने को मिलता है। इस वायरस के लक्षणों में नाक बहना, सिर में तेज दर्ज, दस्त, खांसी, गला खराब, बुखार, थकान, उल्टी महसूस, सांस लेने में तकलीफ, निमोनिया ब्रोंकाइटिस की शिकायत होती है।