फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद को मात दे जम्मू-कश्मीर के 152 युवा बने सेना का हिस्सा

Sun, 10 Mar 2019 01:59 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर लाइट इंफैंट्री की पासिंग आउट परेड - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर घाटी में आतंकवाद के मुंह पर युवाओं ने करारा तमाचा जड़ा है। आतंकवाद को मात देते हुए घाटी के 26 युवाओं ने सेना का दामन थामा और देश की सेवा की शपथ ली। शनिवार को रियासत के विभिन्न हिस्सों के 152 जवान सेना का हिस्सा बने। जम्मू-कश्मीर लाइट इंफैंट्री (जैकलाई) के पासिंग आउट परेड में शामिल होकर 152 रंगरूट सेना में शामिल हुए। 
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर लाइट इंफैंट्री की पासिंग आउट परेड - फोटो : बासित जरगर
राज्य के विभिन हिस्सों के इन युवाओं ने जैकलाई रेजिमेंटल सेंटर में 11 माह की ट्रेनिंग ली। पासिंग आउट परेड की सलामी सेना की 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने ली। उन्होंने सेना में शामिल जुए इन जवानों को बधाई दी और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा देने पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में उनके योगदान की प्रशंसा की। पासिंग आउट परेड के बाद देश की सेवा की शपथ लेने वाले जवान काफी खुश थे। रंगरूट से जवान बने यह जवान अपने सपनों को साकार होता देख प्रसन्न थे। इस अवसर पर करीब 600 परिवार शामिल हुए जो गर्व महसूस कर रहे थे। सेना ने उन्हें गौरव पदक के साथ सम्मानित किया।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर लाइट इंफैंट्री की पासिंग आउट परेड - फोटो : बासित जरगर
सेना की अपील: बेटों को आतंकवाद का रास्ता अपनाने से रोकें
सेना ने एक बार फि र स्थानीय युवाओं से आतंक के रास्ते पर ना जाने की अपील की है। इसके अलावा सेना ने आतंकवाद की राह चुनने वाले कश्मीरी युवाओं की माताओं से यह अपील की है कि वह इन युवकों को मुख्यधारा में वापस लाने में सेना की मदद करें। सेना ने इस अपील के साथ ऐसे युवकों की सुरक्षा का भरोसा भी दिया है।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर लाइट इंफैंट्री की पासिंग आउट परेड - फोटो : बासित जरगर
जीओसी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को आतंकवादी संगठनों में शामिल होने से रोकें। वह व्यक्तिगत तौर पर कश्मीर की सभी माताओं से आग्रह करता हैं कि वह अपने बच्चों को आतंकवादी बनने से रोकें और गुमराह हो चुके बच्चों को वापस लाएं। वह उनकी सुरक्षा और मुख्यधारा में शामिल किए जाने की 100 फीसदी गारंटी देते हैं। उन्होंने कहा कि जिंदगी ऊपर वाले की ओर से दिया गया एक अनमोल तोहफा है। यह परिवार के साथ खुशी-खुशी रहने के लिए है। उन्होंने कहा कि कृपया अभिवावक अपने बच्चों को मुख्यधारा में वापस ले आएं। जीवन ईश्वर की सबसे सुंदर भेंट है, अपने परिवार के साथ इसे अच्छे से जिएं और खुश रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर लाइट इंफैंट्री की पासिंग आउट परेड - फोटो : बासित जरगर
साहिल ओवर ऑल बेस्ट रंगरूट
परेड के बाद लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने मेधावी रंगरूटों (जिन्होंने प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया) को पुरस्कृत किया। इनमें रंगरूट अमित सिंह को बेस्ट इन फायरिंग के लिए चेवांग रिंचेन मेडल से सम्मानित किया गया। साहिल शर्मा को ओवर ऑल बेस्ट रंगरूट के लिए शेर-ए-कश्मीर स्वोर्ड ऑफ ऑनर और त्रिवेणी सिंह मेडल से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें