फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयंकर ठंड की चपेट में जम्मू-कश्मीर, बर्फबारी के बाद कोहरे ने बरपाया कहर, देखें तस्वीरें

Thu, 19 Dec 2019 04:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
ठंड की चपेट में जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों में बर्फबारी के बाद सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। कुछ दिनों से धूप भी 12 बजे के बाद ही मामूली तौर पर निकल रही है। शाम चार बजे के बाद धुंध छा जाती है, जिससे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। ठंड के कारण लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। ठंड के चलते घर में ही दुबक गए हैं। देर शाम कस्बे में ग्राहकों की रौनक देखी जाती थी, लेकिन ठंड के कारण एकदम से गायब है। लोगों ने ठंड के कारण घरों में ही रहना ठीक समझा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
ठंड की चपेट में जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
सीमा क्षेत्र परगवाल के लोगों की सुबह कोहरे से हुई। हालांकि यह कोहरा दोपहर तक छंट गया, लेकिन कोहरे ने लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास दिला दिया।

 
विज्ञापन

3 of 5
ठंड की चपेट में जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
कोहरे से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने बच्चों को हुई। वहीं गांवों के बुजुर्ग भी सर्दी से बचने के लिए आग का सहारा लेते दिखे। ठंड बढ़ने से कपड़े की दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी रही, जिससे दुकानदार काफी खुश दिखे।
 

4 of 5
ठंड की चपेट में जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
कोहरे से किसान चिंतित हैं। क्योंकि कुछ किसान अपने खेत सूखने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे वह गेहूं की फसल की बिजाई कर सकें। कोहरे को देखते हुए कुछ किसानों ने जल्दी-जल्दी गेहूं की फसल की बुआई कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ठंड की चपेट में जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
सीमावर्ती क्षेत्र में अखनूर में लोगों को भयंकर कोहरे का सामना करना पड़ा। ऐसे में ठंड बढ़ने से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोगों का कहना है कि कोहरा के कारण 20 मीटर की दूरी पर कुछ नहीं दिखाई दे रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें