सरकारी स्कूल के सूरत-ए-हाल
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ने बुधवार के अंक में ‘सरकारी स्कूल में बिस्तर लगाकर दिनभर आराम फरमा रहे शिक्षक’ शीर्षक से जम्मू शहर से सटे कासिम नगर क्षेत्र के एक स्कूल की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के छपते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। निदेशालय ने तुरंत चार सदस्यीय जांच टीम का गठन कर दिया। जांच टीम में शामिल जिला शिक्षा योजना अधिकारी बलवीर सूदन, हायर सेकेंडरी स्कूल बोहड़ी कैंप के प्रिंसिपल बालजी थपलू, हायर सेकेंडरी स्कूल रिहाल की प्रिंसिपल सुरेष्ठा डोगरा और स्कूली शिक्षा निदेशालय से यासिर रसूल ने स्कूल जाकर निरीक्षण किया। हेड मास्टर से लिखित में जवाब तलब किया गया।