फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर धरोहर: कैसे होगा मुबारक मंडी का जीर्णोंद्धार, 23 प्रोजेक्ट्स में सिर्फ पांच पर चल रहा काम

Sun, 18 Apr 2021 04:02 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
mubarak mandi mahal jammu
जम्मू-कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक धरोहर देश-दुनिया में किसी परिचय की मोहताज नहीं है, लेकिन यहां के सरकारी बाबुओं और नेताओं की लाल फीताशाही, धरोहरों की राह में साधक नहीं बल्कि बाधक बनी रही है। जम्मू में डोगरा शौर्य का प्रतीक मुबारक मंडी इसका सबूत है, जो हमेशा से सरकारों की उपेक्षा का शिकार रही है और आज अपना अस्तित्व खोती जा रहा रही है।
मुबारक मंडी में 23 ऐसे प्रोजेक्ट्स है जिनका जीर्णोंद्धार किया जाना है, लेकिन वर्तमान में सिर्फ पांच के जीर्णोंद्धार का काम चल रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है सरकार अपनी धरोहर को बचाने के प्रति कितनी प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

2 of 5
मुबारक मंडी किला जम्मू
मुबारक मंडी न सिर्फ एक ऐतिहासिक धरोहर बल्कि डोगरा राजवंश की पहचान है। इस पूरे परिसर में छोटी-बड़ी कुल 25 इमारते हैं, जिनका जीर्णोंद्धार किया जाना है, लेकिन वर्तमान में सिर्फ पांच पर काम चल रहा है। इसको पूरा होने में दो वर्ष का समय लगेगा। इनमे दरबार हॉल, डोगरा आर्ट म्यूजिम, अमर सिंह पैलेस, राज राम सिंह महल, रानी और राम सिंह महल पर काम चल रहा है। जबकि सेंट्रल कोर्ट का टेंडर होना है। ये निर्माण कार्य 65 करोड़ की लागत से किए जा रहे हैं। इसमें राजस्थान और उत्तर प्रदेश की एक-एक कंपनी कार्य कर रही है। इसमें एक के पास दो, जबकि दूसरी कंपनी के पास तीन प्रोजेक्ट हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मुबारक मंडी किला जम्मू
17 प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार, पैसे का इंतजार
मुबारक मंडी कॉम्प्लेक्स में 17 नए प्रोजेक्ट्स पर भी जल्द काम होने की उम्मीद है। मुबारक मंडी हैरिटेज सोसायटी के इन 17 प्रोजेक्ट्स में दस का डीपीआर मंजूरी हुआ है और अब फंडिंग का इंतजार है। इन 17 प्रोजेक्ट में हर एक प्रोजेक्ट पर 20 से 25 करोड़ रुपये तक का खर्च आएगा।
 

4 of 5
मुबारक मंडी किला जम्मू
रानियों के क्वॉर्टर का होगा पीपीपी मोड पर सरंक्षण
मुबारक मंडी में रानियों के क्वॉर्टर का पीपीपी मोड पर संरक्षण किया जाएगा। इसमें चाढ़की महल सहित अन्य शामिल हैं। इसमें निजी कंपनियों की भागीदार के साथ उनका सरंक्षण किया जाएगा। निजी कंपनियां इसका कॉमिर्शयल उपयोग कर सकेंगी, जिसमें हैरिटेज होटल, म्यूजिम, रेस्टोरेंट बना सकते हैं। रानियों के महल में कमरे हैं, ऐसे में यहां पर निवेशकों के साथ मिलकर जीर्णोंद्धार किए जाने की योजना है। इसमें कुछ निवेशकों ने रुचि भी दिखाई और सरकार उनके संपर्क में भी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुबारक मंडी किला जम्मू
पांच प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। एक टेंडरिंग प्रक्रिया में है, जिसका काम भी जल्द शुरू हो जाएगा। इन प्रोजेक्ट को दो साल में पूरा किया जाना है। मास्टर प्लान के हिसाब से जीर्णोंद्धार पर काम चल रहा है। 17 नए प्रोजेक्ट्स की डीपीआर बना ली गई है। फंडिंग होने के बाद काम शुरू होगा। -दीपका शर्मा, कार्यकारी निदेशक, मुबारक मंडी हैरिटेज सोसायटी

यह भी पढ़ें- यदि जम्मू के अस्पतालों में दिखाना है तो अब लेनी होगी अप्वाइंटमेंट, मरीज़ों को रखना होगा इन बातों का ध्यान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें