जम्मू-कश्मीर में रामबन के गांगरू क्षेत्र में मंगलवार सुबह पस्सियां गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तीन घंटे बंद रहा। बफ्लियाज से पीर गली तक बर्फ हटाने का काम पूरा हो चुका है। फिसलन के चलते राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाले मुगल रोड को अभी बंद रखा गया है। इसके दो दिन में खुलने की संभावना है।
विज्ञापन
2 of 5
dal lake
- फोटो : BASIT ZARGAR
कारगिल और लेह में खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। दोनों जगहों पर न्यूनतम पारा माइनस 15 डिग्री से नीचे चला गया है। द्रास में पारा माइनस 19.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
3 of 5
dal lake
- फोटो : BASIT ZARGAR
लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। कश्मीर के सभी जिलों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। कई हिस्सों में पारा गिरने से पानी जम गया है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार की रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कश्मीर के सभी हिस्सों में तापमान गिरने का सिलसिला जारी है।
4 of 5
जम्मू में मंगलवार को मौसम साफ रहा, लेकिन दिन में भी ठंडक का अहसास हुआ। यहां दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बीती का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री रहा। संभाग के भद्रवाह में न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।