जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के एक निजी स्कूल (ट्यूशन सेंटर) में बुधवार को विस्फोट होने से कम से कम 20 विद्यार्थी घायल हो गए। घटना काकापोरा क्षेत्र के नारबल गांव में दोपहर ढाई बजे की है।
विज्ञापन
2 of 5
school blast
- फोटो : अमर उजाला
विस्फोट कक्षा दसवीं में हुआ। विस्फोट होते ही अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। सुरक्षित स्थान की तलाश में विद्यार्थी इधर-उधर भागने लगे। खून से लथपथ घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
3 of 5
school blast
- फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि विस्फोट में 12 विद्यार्थी जख्मी हुए हैं। इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
4 of 5
school blast
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि विस्फोट ग्रेनेड से हो सकता है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विस्फोट कैसे हुआ।
एसएसपी पुलवामा चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं को केंद्र में रखकर जांच कर रही है। बुधवार तड़के बडगाम इलाके में सेना को आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान दो आतंकियों मार गिराए गए। वहीं सुरक्षाबलों ने मंगलवार को पुलवामा में सर्च ऑपरेशन चलाया था जिसमें हिजबुल का एक आतंकी मारा गया था। वहीं दो आतंकी मौके से फरार हो गए थे। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया था।