फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर:सुबह घना कोहरा, दोपहर में निकल रही तीखी धूप

Sat, 13 Feb 2021 11:22 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू में पड़े कोहरे में दूध बेचने जाता दूधवाला - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। जम्मू में पिछले कुछ दिनों से सुबह कोहरे की चादर बिछ रही है तो दिन चढ़ने के साथ दोपहर को तेज धूप तपिश का अहसास करवा रही है। मौसम साफ रहने से प्रदेश में दिन और रात के तापमान में उछाल आया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू में पड़ा कोहरा - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 13 और 14 फरवरी को कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन जम्मू संभाग में मौसम साफ रहेगा। जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। सुबह दस बजे तक बिक्रम चौक, तवी पुल, सर्कुलर रोड, जानीपुर, मुट्ठी, बेली चराना, बावे, गांधीनगर, शास्त्रीनगर आदि इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इससे वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू में पड़ा कोहरा - फोटो : संजय कुमार
कई क्षेत्रों में कोहरा इतना अधिक था कि कुछ मीटर की दूरी से देखना मुश्किल हो रहा था। बाद में दोपहर को मौसम साफ हो गया। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 22.0 और रात का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

4 of 5
जम्मू में पड़ा कोहरा - फोटो : संजय कुमार
संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 18.2, बटोत में 19.1, कटड़ा में 22.8 और भद्रवाह में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में दिन के मौसम में सुधार हुआ है, लेकिन रात्रि के तापमान में गिरावट जारी है। कश्मीर के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5-9 डिग्री तक ऊपर चला गया है। श्रीनगर में दिन का तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू में पड़ा कोहरा - फोटो : संजय कुमार
 
 स्थान       न्यूनतम तापमान
कारगिल   - 13.0
लेह    -       9.1
पहलगाम   - 4.6
गुलमर्ग   -    2.4
श्रीनगर   -    0.6

यह भी पढ़ें- यूटी बनने के बाद भी आईपीएस और आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त पद भार देकर चलाना पड़ रहा काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें