कश्मीर में पिछले 36 घंटे से लगातार मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में पिछले 36 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 31 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम
- फोटो : संजय कुमार
मौसम विभाग के अनुसार गुलमर्ग के ऊपरी इलाकों के साथ-साथ घाटी के कई इलाकों में बर्फबारी हुई है। गुलमर्ग में 2 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी, साधना टॉप, करनाह, केरन और जेड गली में पांच इंच ताजा बर्फबारी हुई है।
जोजिला, सोनमर्ग, शोपियां और अनंतनाग के ऊपरी इलाकों में भी ताजा बर्फबारी हुई। बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड महसूस की जा रही है।
4 of 5
Weather Jammu Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 12.9 डिग्री कम था। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।