रियासत में शनिवार को भारी बारिश और बर्फबारी आफत लेकर आई। बर्फबारी के चलते सैकड़ों लोग जवाहर टनल और पीर की गली में फंस गए। पुलिस और सेना ने रेस्क्यू कर दो सौ को जवाहर टनल और 140 लोगों को मुगल रोड से निकाला। भारी बर्फ बारी से कश्मीर घाटी का देश के अन्य हिस्सों से संपर्क कट गया है। श्रीनगर में शनिवार को सीजन की पहली बर्फबारी के बाद सात उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। मुगल रोड तीसरे दिन भी बंद रहा। जम्मू में भी शाम को बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश भी हुई। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
रियासी और उड़ी में बिजली गिरने से दो व्यक्तिों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। कश्मीर में कई स्थानों पर बिजली गायब है। आम जनता को किसी भी आपात स्थिति में राहत पहुचाने के लिए पुलवामा, बारामूला व कुलगाम समेत कई जिलों में इमरजेंसी फोन नंबर जारी किए गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को मौसम में सुधार आएगा, लेकिन कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जवाहर टनल में फंसे लोगों को निकालने के लिए काजीगुंड पुलिस का ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
2 of 5
snowfall
- फोटो : ANI
गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम में भी बर्फबारी
विश्वविख्यात पर्यटक स्थल गुलमर्ग, पहलगाम, सोनामर्ग, पीर की गली, साधना टाप, जोजिला, राजदान पास में बर्फबारी हुई। मुगलरोड पर ढाई फुट तक बर्फ जम गई है। बांदीपोरा जिले के गुरेज में बर्फ हटाने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। घाटी के पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन की भी खबरें हैं।
विज्ञापन
3 of 5
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
कटड़ा और उड़ी में दो की मौत
बिजली गिरने से जिला रियासी के कुन दरोयां गांव (कटड़ा) में फारूक अहमद (50) की मौत हो गई। उनकी बेटी राफिया और चाचा अब्दुल्ला गंभीर रूप से झुलस गए। वही उड़ी में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई। कठुआ जिले की बिलावर तहसील में एक महिला बिजली गिरने से झुलस गई।
4 of 5
snowfall
- फोटो : ANI
ये उड़ानें हुईं रद्द
श्रीनगर एयरपोर्ट में बर्फबारी और खराब मौसम के चलते गो एयर की फ्लाइटें जी8-213, जी8-912, जी8-287, जी8-224, जी8-697 और इंडिगो की 6ई-478 व 6ई-269 फ्लाइट रद्द रहीं।
श्रीनगर में दस साल बाद नवंबर में बर्फबारी
मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2009 के बाद यह पहला मौका है जब श्रीनगर शहर में दस साल बाद नवंबर में बर्फबारी हुई है। इससे पहले 2008 व 2004 में ही नवंबर में शहर में बर्फबारी हुई थी।